Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

 लेडीज बार पर पुलिस की छापामार कार्रवाई में 7 गिरफ्तार

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी पुलिस परिमंडल - 2 अंतर्गत नारपोली व कोनगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में अवैध रूप से चलाऐ जा रहे लेडीज बारों में बड़े पैमाने पर बार बालाओं द्वारा अश्लील हरकतें व वैश्यावृति करने का काम शुरू है. बीयर बारों के खिलाफ जागरूक नागरिकों द्वारा शिकायत करने के बाद भी पुलिस भी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ दिखावे की खानापूर्ति करती रही है. 
         लोगों का आरोप है कि छापेमारी में हिरासत में ली गई अश्लील हरकतें करने वाली बाल बालाओं को छोड़ दिया जाता रहा है.नारपोली पुलिस स्टेशन हद्द अंजूर फाटा स्थित वसई कामन रोड़ पर बॉम्बे पैलेस एंड रेस्टोरेंट पर नारपोली पुलिस ने छापामार कर ग्राहकों के साथ अश्लील हरकतें कर रही 4 महिला वेटर को गिरफ्तार सहित मैनेजर व 2 पुरूष वेटरों को भी पुलिस ने दबोचा लेकिन सभी लीगों को केवल नोटिस देकर छोड़ दिया गया.
        प्राप्त जानकारी के अनुसार बॉम्बे बार एंड रेस्टोरेंट के मैनेजर ईश्वर गणेश राव व वेटर प्रदीप कुमारनाथ सिंह व पिंटू कुमार जगदीश ठाकुर की मिलीभगत से 4 महिला वेटर ग्राहकों से अश्लील हरकतें कर डांस कर रही थी.जानकारी मिलने पर नारपोली पुलिस ने छापामार कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस नाईक लक्ष्मण पोपट सहारे की शिकायत पर सभी के खिलाफ भादंवि की धारा 294,34 के तहत मामला दर्ज किया गया किन्तु देर रात उन्हें केवल नोटिस देकर छोड़ दिया गया. उक्त प्रकरण की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक चेतन माली कर रहे हैं.

संबंधित पोस्ट

राज्य में कोरोना की समस्या गंभीर , नए मरीजों की अपेक्षा रिकवरी दर अधिक – राजेश टोपे

Aman Samachar

 एचसीएल फाउंडेशन ने वंचित स्कूली छात्रों के लिए मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया कायापलट

Aman Samachar

मूलभूत अधिकारों की मांग को लेकर भिवंडी में  श्रमजीवी संघटना ने निकाला मोर्चा

Aman Samachar

स्टूडेंट्स की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण आंदोलन को मिलेगी मज़बूती – शर्मिला पिंपलोलकर

Aman Samachar

हसन मुश्रीफ ने तीर्थयात्रियों के लाभ के लिए कोल्हापुर महालक्ष्मी मंदिर में जल एटीएम का किया उद्घाटन 

Aman Samachar

दुर्गाडी पुल और राजणोली फ्लाईओवर की नई लेन का मंत्री एकनाथ शिंदे के हाथो लोकार्पण

Aman Samachar
error: Content is protected !!