Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

शराब पीने के लिए पैसे देने से इंकार करने पर पति ने पत्नी को जलाकर मारने का किया प्रयास

भिवंडी [ युनिस खान ]  शहर के शांतिनगर पुलिस थाना क्षेत्र में पति को शराब पीने के लिए पैसा देने से इनकार करने से क्रोधित पति ने पत्नी के ऊपर मिटटी का तेल डालकर  जला डाला है। पत्नी को जलाकर  मारने का प्रयास करने की घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है।
            पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गौसिया मस्जिद ,शांतिनगर परिसर में रहने वाली रूकसाना बानो फिरोज शेख [30] को उसके पति फिरोज फिराजूद्दीन शेख [35] ने शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था।  पत्नी रुकसाना शेख ने पैसे देने से इंकार कर दिया। जिससे नाराज़ होकर फिरोज शेख ने रुकसाना के ऊपर मिटटी का तेल डालकर जान से मार देने का प्रयास किया। पति के यातना से तंग आकर रुकसाना ने शांतिनगर पुलिस थाना में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने फिरोज शेख के खिलाफ भादंवि के कलम 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक नितिन सुर्यवंशी कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

बिजली दर वृद्धि के खिलाफ भाजपा ने महावितरण कार्यालय के सामने आन्दोलन कर बिजली बिल की होली जलाया 

Aman Samachar

सौ करोड़ रूपये के भूखंड घोटाला का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने की कार्रवाई की मांग

Aman Samachar

28 फरवरी तक संपत्ति कर व पानी बिल का भुगतान करने वालों को दंड व ब्याज में मिलेगी सौ फीसदी छूट 

Aman Samachar

कोविड अस्पताल में डेढ़ लाख लेकर मरीज को भर्ती करने का मामला, महापौर से दिया जांच का आदेश

Aman Samachar

किसान ,कामगार विरोधी क़ानून के खिलाफ संविधान दिवस पर श्रमिक संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar

समाज को संरक्षण प्रदान करने वाले अतुलनीय योद्धा थे महाराणा प्रताप

Aman Samachar
error: Content is protected !!