Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना की तीसरी लहर आने पहले कोविड वाररूम को अधिक सक्षम बनाने का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश 

ठाणे [ युनिस खान ]  कोविड वाररूम में 10 हेल्पलाईन क्रमांक  व मनुष्यबल बढाकर कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले अधिक सक्षम बनाने के लिए मनपा ने निर्णय लिया है। इस आशय का आदेश मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने आरोग्य विभाग को दिया है।

                      मनपा   क्षेत्र में नागरिकों को अस्पताल में बेड , एम्बुलेंस की उपलब्धता आदि के साथ कोरोना मरीजों के लिए आवश्यक जानकारी व सहायता उपलब्ध कराने के लिए मनपा ने वाररूम शुरू किया है।  24 घंटे चलने वाले कोविड वार्ररूम  शिफ्ट में डाक्टरों समेत आवश्यक स्फाफ की नियुक्ति की गयी है। वाररूम के हेल्पलाईन पर फोन करने पर अस्पताल में बेड , एम्बुलेंस , दवा , आदि की जानकारी मुहैया कराने का काम किया जाता है।  मनपा आयुक्त डा शर्मा समय समय पर वार्ररूम के काम काज का निरिक्षण करने के लिए दौराकर अधिकारीयों व कर्मचारियों से संवाद कर जानकारी लेते रहे हैं। आज मनपा आयुक्त डा शर्मा  वार्ररूम के कालकाज की समीक्षा बैठक में कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले 10 हेल्पलाईन क्रमांक व मनुष्यबल बढ़ाने का आदेश आरोग्य विभाग को दिया है। बैठक में उपस्थित अतिरिक्त  आयुक्त संजय हिरवाड़े , उपायुक्त संदीप मालवी ,अशोक बुरपुल्ले , सूचना  जनसंपर्क अधिकारी महेश राजदेरकर , वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी डा देवगीकर , आरोग्य अधिकारी खुशबू टावरी ,कार्यकारी अभियंता रामदास शिंदे आदि उपस्थित थे।  मनपा आयुक्त डा शर्मा ने अधिकारीयों से कोरोना  संबंधित तैयारियों व मरीजों के उपचार व्यवस्था आदि मूद्दों पर चर्चा किया।  उन्होंने कोरोना संक्रमित मरीजो को आसानी से अस्पताल में बेड उपलब्ध कराने के साथ ही एम्बुलेंस आदि की सुविधा तत्काल मुहैया कराने का आदेश दिया है।

संबंधित पोस्ट

मानसून में वर्षाजन्य रोगों से बचने के लिए सावधानी बरतने का आवाहन 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने रिटेल मीयादी जमाराशि की ब्याज दरों में किया बदलाव

Aman Samachar

जी.एम. मोमिन वीमेंस कालेज स्टडी सेंटर के एम.ए. उर्दू अंतिम वर्ष का शानदार परिणाम

Aman Samachar

आईएमएमसीसी ने भिवंडी की रेणू बिड़ला को बनाया ब्रांड एम्बेस्डर

Aman Samachar

रुद्र प्रतिष्ठान व जय फाउंडेशन की ओर से उपवन तालाब क्षेत्र में की गयी सफाई

Aman Samachar

ओबीसी आरक्षण को लेकर ओबीसी जनमोर्चा की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!