Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रेती माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में 30 लाख रूपये के 5 सेक्शन पम्प जब्त

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ठाणे जिला अधिकारी‌ राजेश नार्वेकर के आदेशानुसार भिवंडी प्रांत अधिकारी बालासाहेब वाकचौरे व तहसीलदार अधीक पाटिल के मार्गदर्शन में भिवंडी के राजस्व विभाग की टीम ने काल्हेर से कोनगांव तक खाड़ी से रेती उत्खलन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 3 सेक्शन पंप को पानी में डूबा दिया और 2 सेक्शन पंप को खाड़ी के किनारे लाकर नष्ट कर दिया है.

भिवंडी के तहसीलदार अधिक पाटिल ने बताया कि कार्रवाई में रेत माफियों के लगभग 30 लाख रूपये का नुकसान पहुंचा है. जिला अधिकारी कार्यालय के रेती गट तहसील, गौर खनिज फिरता पथक, प्रभारी मंडल अधिकारी खारबांव प्रदीप जाधव, अप्पर मंडल अधिकारी भिवंडी अतुल नाईक और कोन वेहेले, अंजूर, पूर्णा, जुनार्दुरखी, चिबीपाडा, काल्हेर, खारबांव, अर्जुनी, कोशिंब के तलाठी की सयुंक्त टीम ने खाड़ी में बोट के साहरे दौरा किया और रेती निकाल रहे सेक्शन पंपों पर कार्रवाई कर नष्ट कर दिया है. अधिकारियों द्वारा कार्यवाही किए जाने की भनक लगते ही रेती उत्खनन कार्यों में जुटे लोग मौके से फरार हो गए.राजस्व टीम ने कोन गांव पुलिस स्टेशन में अवैध रूप से रेती उत्खलन में लिप्त रेती माफियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.

संबंधित पोस्ट

स्पोर्टिंग क्लब समिति की दो इनडोर पिचें अभ्यास के लिए खुली 

Aman Samachar

हिन्दी भाषी एकता परिषद समेत अन्य संस्थाओं को निरंतर सक्रिय रखने का संकल्प 

Aman Samachar

इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने नई दिल्ली में लॉन्‍च किया एयरोस्पेस सर्विसेज इंडिया 

Aman Samachar

मनपा स्कूल के विद्यार्थियों से संवाद में इंटरनेट का उचित उपयोग करने की आयुक्त ने दिया गुरुमंत्र 

Aman Samachar

राजीव गाँधी मेडिकल कालेज के निवासी डाक्टरों की हड़ताल महापौर के हस्तक्षेप से टली 

Aman Samachar

मनपा परिवहन सेवा का वर्ष 2024 – 2025के लिए 694 करोड़ 56 लाख रूपये का बजट समिति में पेश

Aman Samachar
error: Content is protected !!