Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

1971 के भारत पाक युद्ध में वीरता का प्रतीक वैजंता युद्धक टैंक को माजीवाडा जंक्शन पर लगाने की मांग

ठाणे [ युनिस खान ] भारत – पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध में बलिदान और वीरता के प्रतीक वैजंता युद्धक टैंक को माजीवाड़ा जंक्शन पर लगाने की मांग सैनिक फेडरेशन की ओर से किया गया है। फेडरेशन के ठाणे जिला अध्यक्ष राजू पाटील ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस आशय का पत्र दिया है। उन्होंने कहा है कि उक्त टैंक मुंब्रा की खाड़ी में पड़ा है माजीवाडा जंक्शन पर उसे स्थापित करने से अधिक पर्यटकों के देखने से उसे सम्मान मिलेगा।

        गौरतलब है कि 1971 के भारत पाक युद्ध में अपनी वीरता का प्रतीक बने युद्धक टैंक वैजंता सेना से बाहर किया गया था। जिसे भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने वर्तमान राकांपा विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड की मांग और शहीद मनीष पीतांबरे के सम्मान में समर्पित कर दिया। इस टैंक को मनपा ने मुंब्रा रेलवे स्टेशन के सामने स्थापित कर दिया जिसका राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने 13 मई 2013 को लोकार्पण किया था। कुछ समय उक्त स्थान पर युद्धक टैंक वैजंता आने जाने वाले लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा लेकिन उसके उचित देख रेख के आभाव में उसे उक्त स्थान से हटा दिया गया।
         1971 के भारत पाक युद्ध में सेना के जवानों को विजय दिलाने वाले युद्धक टैंकों में एक वैजंता को मुंब्रा की खाड़ी में रखा गया है। सैनिक फेडरेशन के ठाणे जिला अध्यक्ष व पूर्व सैनिक राजू पाटील ने कहा है कि खाड़ी किनारे रखे टैंक की अवस्था दयनीय है हम चाहते हैं कि उसका सम्मान बढ़ाने के लिए अधिक संख्या में आने वाले माजीवाड़ा जंक्शन पर तिरंगा उद्द्यान में उसे स्थापित किया जाए। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव वर्ष में लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना बढाने के लिए इस टैंक को स्थापित करने का अति शीघ्र कार्यवाही किया जाने की आवश्यकता है।

संबंधित पोस्ट

गर्मियों में त्वचा की देखभाल करने के लिए कुछ सुझाव – डॉ. श्रद्धा देशपांडे

Aman Samachar

3 स्थानों में मॉर्निंग वॉक प्लाजा’ के पहले दिन नागरिकों का अच्छा समर्थन – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

मेरा गांव – आरोग्य संपन्न गांव कैंपेन के तहत अगस्त में अलग-अलग हेल्थ अवेयरनेस – रंजीत यादव

Aman Samachar

रेडजोन वाले जिलों के सभी कोरोना मरीजों को कोविड सेंटर में भर्ती कराने का निर्णय

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने मनाया 74 वां गणतंत्र दिवस

Aman Samachar

होम क्रेडिट इंडिया’ ने अपना वार्षिक कार्यक्रम “भारत कैसे उधार लेता है-सर्वेक्षण 2023” लॉन्च किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!