Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

फर्जी आधार कार्ड के सहारे सिम कार्ड बेचने वाले एक नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार 

भिवंडी [ युनिस खान ] ठाणे की चितलसर पुलिस ने मोबाइल चोरी की एक घटना में जांच के दौरान भिवंडी के भोईवाडा  न्यु टावरे कंपाऊंड में अवैध रुप से चल रहे काॅल सेंटर पर कार्रवाई करते हुए 195 सिम कार्ड जब्त किया था .उक्त खुलासे के बाद भोईवाडा पुलिस ने भी बोगस आधार कार्ड के सहारे विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड की बिक्री करने वाले एक नाबालिग सहित 3 लोगों को हिरासत में लिया है। उक्त कार्यवाही में अभी तक विभिन्न कंपनियों के 388 सिम कार्ड सहित 2 लाख 23 हजार 162 रुपये का माल बरामद किया गया है।
        गौरतलब हो कि भोईवाडा पुलिस को मुखबिर से मिली गुप्त जानकारी के आधार पर धामणकर नाका व गायत्रीनगर नागाव रोड़ पर फर्जी कागज़ पत्र के सहारे मोबाइल सिम कार्ड की बिक्री की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शंकर इंदलकर ने पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण, सहायक पुलिस आयुक्त सुनिल वडके के मार्गदर्शन में कार्रवाई करने के लिए पुलिस उपनिरीक्षक सिरेश घुगे के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारी रमेश आतकरी,अरविंद गोरले,किशोर सूर्यवंशी,विजय कुंभार,विजय ताठे आदि पुलिस कर्मचारियों की एक टीम तैयार की। पुलिस टीम ने नागांव फातमा नगर परिसर से सईद अब्दुल गफ्फार शेख (24),मोहम्मद इरफान अन्सारी (23) व एक नाबालिग युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तहकीकात में जानकारी मिली कि तीनों मिलकर आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर तथा प्रत्येक आधार कार्ड पर एक ही व्यक्ति का फोटो लगाकर वोडा फोन,जियो कंपनी आदि कंपनियों के सिम कार्ड की बिक्री कर रहे है।  आरोपी युवक नए सिम कार्ड को एक्टिवेट भी करवा लेते थे। आरोपियों के पास से अभी तक 154 फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया है।  पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 418,420,465,468,469,471,34 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार आरोपियों द्वारा मोबाइल चोरी फर्जी सिम कार्ड अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

संबंधित पोस्ट

 पश्चिम बंगाल के छात्रों और नए जमाने के उद्यमियों को उभरती टेक्‍नोलॉजीज पर उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा

Aman Samachar

स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोजेक्ट-भव्या के लिए रोडिक कंसल्टैंट्स को मिला फिक्की का स्मार्ट अर्बन इन्नोवेशन अवार्ड

Aman Samachar

टॉर्क फार्मा ने “मल्टीपावर” ब्रांड के तहत अपना नवीनतम न्यूट्रास्युटिकल पेश किया

Aman Samachar

दुर्गम आदिवासी क्षेत्रों में वैक्सिनेशन के लिए रोटरी ने डोनेट किया ड्रोन 

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वित्त वर्ष 22 की दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए

Aman Samachar

 लोकतंत्र और संविधान को कुचलने वाली मोदी सरकार की तरह कोई सरकार नहीं बनी – आरिफ मोहम्मद खान 

Aman Samachar
error: Content is protected !!