Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की विशेष एमएसएमई ऋण शिविर में 98 लोगों ने लिया लाभ 

ठाणे [ युनिस खान ]  यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, मुंबई-ठाणे ने ठाणे संभाग के अंतर्गत आने वाली सभी शाखाओं के ग्राहकों के लिए 8 दिसंबर, 2021 को विभिन्न स्थानों पर एमएसएमई ऋण शिविरों का आयोजन किया था। बैंक ने 10 करोड़ रूपये से अधिक का कर्ज मंजूर किया है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की योजना के तहत लोगों को आत्मनिर्भर बनाना, नए उद्योगों को बढ़ावा देना और मौजूदा एमएसएमई की क्षमता को बढ़ाना है।  इसके तहत सभी ग्राहकों को एमएसएमई ऋण, मुद्रा ऋण और गृह ऋण का लाभ उठाने का सुनहरा अवसर मिला। इस पहल के तहत ठाणे, भांडुप, मुलुंड, कल्याण, भिवंडी, डोंबिवली, अंबरनाथ, उल्हासनगर आदि में कार्यक्रम आयोजित किए गए।  इसमें सभी ग्राहकों को सभी प्रकार की बैंकिंग सुविधाओं की पूरी जानकारी दी गई, उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई ऋण और मुद्रा ऋण के माध्यम से आम लोगों को अपना व्यवसाय शुरू करने और विकसित करने में मदद करना था।  कई ग्राहकों ने इस योजना का लाभ उठाया है।  कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शाखाओं में विभिन्न ऋण श्रेणियों के 98 ग्राहकों को लगभग 10.94 करोड़ रुपये के एमएसएमई और मुद्रा ऋण स्वीकृत किए गए।  इसके बाद सभी ऋण लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी दिए गए।
कैंप का उद्घाटन रेणु नायर, रीजनल हेड, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, रीजनल ऑफिस, मुंबई-ठाणे और रजनीश सिन्हा, डिप्टी एरिया हेड, संतोष कुमार, एरिया जनरल मैनेजर, मुंबई, रेवती रमन, सरल हेड ने किया।  कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय व शाखा के कर्मचारी मौजूद रहकर आयोजन को सफल बनाने मेंन्योग्दन दिया है।

संबंधित पोस्ट

एनसीपीए का आगामी नृत्य महोत्सव ‘प्रवाह’ मुंबई में प्रशंसित

Aman Samachar

कर्नाटक सरकार ने ड्रोन से जमीन का सर्वेक्षण कर मानचित्र बनाने का किया सबसे बड़ा अनुबंध

Aman Samachar

म्हाडा पुनर्विकास के लिए 3 एफएसआई ,कमर्शियल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट्स के लिए 5 एफएसआई

Aman Samachar

सूक्ष्म उद्यमों के वित्तपोषण पर सिडबी की तीसरी राष्ट्रीय माइक्रोफाइनेंस कांग्रेस

Aman Samachar

जिप के मृत ग्राम विकास अधिकारी की पत्नी को मिली 50 लाख रूपये की बीमा सुरक्षा राशि

Aman Samachar

सनटेक रियल्टी की शहाड (कल्याण) में 10 मिलियन वर्ग-फुट के भूखंड को विकसित करने की योजना

Aman Samachar
error: Content is protected !!