Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

मुंबई ऊर्जा मार्ग कौशल विकास में मुंबई के युवाओं की बढ़ाएगा क्षमता 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मुंबई ऊर्जा मार्ग, मुंबई में विकसित हो रही एक महत्वपूर्ण ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट ने  सीमेंस ऐक्य एजुकेशन ऐंड वेलफेयर ट्रस्ट के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी का अभिप्राय मुंबई में युवाओं के लिए कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रम आरम्भ करना है। सरकार के ‘कौशल भारत – कुशल भारत’ के दृष्टिकोण के अनुरूप इस पहल के अंतर्गत मुंबई महानगर क्षेत्र में अलग-अलग चरणों में 200 से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें नौकरी के लिए तैयार करने के लक्ष्य के साथ इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं को उद्योग-प्रासंगिक कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर दिया जाएगा जो उन्हें आजीविका के स्थाई अवसर प्राप्त करने में मददगार होगा।                                                               इस कार्यक्रम का उद्घाटन आज श्री निनाद पिटाले, प्रोजेक्ट डायरेक्टर- मुंबई ऊर्जा मार्ग; श्री राजेश शर्मा-सचिव एवं कोषाध्‍यक्ष, भाजपा कल्‍याण बदलापुरक्षेत्र; श्री अविनाश भोपी, कॉर्पोरेटर- कुलगांव बदलापुर नगर परिषद; श्री अशोक राणे, चेयरमैन- सीमेंस ऐक्‍य एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्‍ट; श्री गिरीश अशतेकर, सचिव सीमेंस ऐक्‍य एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्‍ट; और प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता श्री हरेष धुले की उपस्थिति में हुआ।

        प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच में 20 स्टूडेंट्स होंगे जिन्हें प्रवेश परीक्षा (एंट्रेंस टेस्ट) के द्वारा चुना जाएगा। चुने गए स्टूडेंट्स को तीन सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण से गुजरना होगा। प्रशिक्षण में उन्हें इलेक्ट्रिकल ट्रेनिंग की बुनियादी चीजों से परिचित कराने के लिए व्यावहारिक और सैद्धांतिक मॉड्युल्स का मिश्रण शामिल होगा। प्रशिक्षण के लिए पढ़ाने की पद्धति को इस रूप में तैयार किया गया है जिससे कि स्टूडेंट्स इलेक्ट्रिकल वर्कशॉप्स में और ठेकेदारों के साथ काम आरंभ करने के लिए ज़रूरी कुशलता प्राप्त कर सकें। कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रशिक्षुओं को सर्टिफिकेट के साथ-साथ कॅरियर काउन्सलिंग और प्लेसमेंट में मदद भी दी जायेगी।

        पहले बैच में चुने गए स्टूडेंट, रितिक अरुण विरले ने कहा कि, “मेरे जैसे युवाओं के लिए यह एक शानदार पहल है। मुझे बिजली के काम का बुनियादी ज्ञान था, लेकिन इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में थ्‍योरी और प्रैक्टिकल का मेल होने से मेरा ज्ञान पूरा होगा और मैं नौकरी के लिए तैयार हो पाऊँगा। एक अन्य स्टूडेंट, यश कैलास भोईर ने कहा कि, “मैं इस प्रकार के नौकरी पर केंद्रित प्रशिक्षण कार्यक्रम को शुरू करने के लिए इसके आयोजकों और स्थानीय प्रशासन का आभारी हूँ इस ट्रेनिंग से हम लोगों को कुशल बनने में मदद मिलेगी और हमारे लिए अनेक अवसर के रास्ते खुलेंगे।”इस पहल के विषय में मुंबई ऊर्जा मार्ग के प्रोजेक्ट डायरेक्‍टर श्री निनाद पिटाले ने कहा कि, “मुंबई ऊर्जा मार्ग में हमलोग अपने परिचालन क्षेत्र में रहने वाले समुदायों पर सकारात्मक सामाजिक प्रभाव डालने के प्रति वचनबद्ध हैं। बेरोजगार और अल्प सुविधा प्राप्त युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देने का हमारा मुख्य उद्देश्य उनके लिए अवसर पैदा करना है ताकि वे अपनी पूरी क्षमता प्राप्त कर सकें। हमने फर्स्ट बैच से आरम्भ किया है और भविष्य में व्यापक पहुँच और प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए और भी बैच जोड़े जायेंगे।”

संबंधित पोस्ट

1200 फ्लैट धारकों ने बिल्डर के ख़िलाफ़ 26 जनवरी को आंदोलन की दी चेतावनी 

Aman Samachar

सड़क हादसों में संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

दस वर्ष आयुवर्ग के बच्चों ने 42 किमी समुद्री दूरी तैरकर 10 घंटे 20 मिनट में की पार 

Aman Samachar

भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ गृहनिर्माण मंत्री की उपस्थिति में राकांपा में किया प्रवेश

Aman Samachar

हुक्का पार्लर में उपयोग होने वाला 9 करोड़ रूपयेका निकोटीन युक्त फ्लेवर जब्त 

Aman Samachar

ब्लड कैंसर के मरीज की जान बचाने के लिए मुंबई के युवा ने डोनेट किया अपना ब्लड स्टेम सेल

Aman Samachar
error: Content is protected !!