Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने शुरू की बॉब 360 –  एक अल्पकालिक जमा योजना

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आज एक विशेष अल्पकालिक रिटेल जमा योजना ‘बॉब 360 जमा योजना’शुरू करने की घोषणा की है जो 360 दिनों के लिए 7.60% प्रति वर्ष तक उच्च ब्याज दर ऑफर कर रही है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए 0.50% प्रति वर्ष अतिरिक्त ब्याज दर शामिल है। यह योजना 15 जनवरी, 2024 को शुरू होगी और 2 करोड़ रुपये से कम की रिटेल जमाओं पर लागू होगी। बड़े बैंकों के बीच, 1 वर्ष से कम परिपक्वता की सावधि जमा के लिए यह जमाकर्ताओं को ऑफर की जा रही सबसे आकर्षक दरों में से एक है।

बॉब 360 जमा योजना दिनांक 15.01.2024 से लागू
अवधि निवासी / जन सामान्य / एनआरओ निवासी भारतीय के वरिष्ठ नागरिक
360 दिन 7.10% प्रति वर्ष 7.60% प्रति वर्ष

बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक श्री जयदीप दत्ता राय ने कहा, “बॉब 360 उन जमाकर्ताओं के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है जो कम समय अवधि के लिए उच्च ब्याज दरों और सुनिश्चित रिटर्न की तलाश में हैं। साथ ही, बॉब 360 बैंक को अल्पकालिक रिटेल सावधि जमा में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने और जमा की लागत के प्रभावी प्रबंधन में मदद करेगा।

     बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मौजूदा और नए ग्राहक पूरे भारत में बैंक की किसी भी शाखा के माध्यम से बॉब 360 खोल सकते हैं, जबकि बैंक के नेट बैंकिंग (बॉब वर्ल्ड इंटरनेट) प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन एफडी भी खोल सकते हैं। मौजूदा ग्राहक मोबाइल ऐप (बॉब वर्ल्ड) के माध्यम से ऑनलाइन एफडी भी खोल सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

कौशल किशोर शर्मा के निर्देशन में बनी भोजपुरी फ़िल्म हमार बेटी के ट्रैलर को मिला यूए सर्टिफिकेट

Aman Samachar

दीपावली त्यौहार की रौनक का आनंद लेने के लिए आपकी आँखों को दें सही सुरक्षा कवच 

Aman Samachar

PRS: म्यूजिक कॉपीराइट सोसायटी के रूप में आगे बढ़ रहा है भविष्य को सँवारने की राह में

Aman Samachar

सिडबी और शोरील स्टार्ट अप उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एंड टू एंड प्लेटफॉर्म विकसित करने एक साथ आए

Aman Samachar

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.रामपूजन पटेल को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

Aman Samachar

रईस जूनियर कॉलेज में भारतीय रक्षा सेवाओं के लिए छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!