Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

3 लोगों के विरुद्ध ढाई लाख रुपए की बिजली चोरी का मामला दर्ज

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी में बिजली आपूर्ति का ठेका लेने वाली टोरेंट पावर कंपनी के अधिकारियों ने तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 3 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मामला शांतिनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है. उक्त तीनों मामलों में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है.

         मिली जानकारी के अनुसार नागांव रोड गैबीनगर के इमारत की चौथी मंजिल पर रहने वाले बिजली कंज्यूमर फिरोजा अंसारी व मकान में किराएदार फीरो अंसारी के विरुद्ध टोरेंट पावर अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उक्त दोनों लोग अपने निजी फायदे के लिए 5 अक्टूबर 2021 से 24 मार्च 2022 के बीच मिनी सेक्शन पिलर से अवैध कनेक्शन लेकर मीटर के अलावा 4193 यूनिट बिजली की चोरी की जिसकी कीमत 1 लाख एक हज़ार 674 रुपये है. इसी तरह पंडोले नगर तौहीद मस्जिद के पास लाइव अपार्टमेंट में रहने वाले मोहम्मद जहीर शेख ने 23 जुलाई 2021 से 23 अप्रैल 2022 के बीच अपने आर्थिक फायदे के लिए तुरंत कंपनी के मिनी सेक्शन पिलर पावर से अवैध कनेक्शन लेकर बिजली मीटर के अतिरिक्त 6331 यूनिट बिजली का इस्तेमाल करते हुए 1 लाख 40 हजार 409 रुपये की बिजली चोरी किया है.टोरेंट पावर अधिकारियों की शिकायत पर शांति नगर पुलिस ने तीनों लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी करने पर बिजली अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.फिलहाल अभी तक उक्त तीनों बिजली चोरी के मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है.मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक राजमाली कर रहे हैं.

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म रोमियो राजा होगी ब्लॉकबस्टर – प्रिया चौहान

Aman Samachar

भाजपा गटनेता के कक्ष में घुसकर घेराव करने वाले छः शिवसेना नगर सेवकों के खिलाफ अपराध दर्ज

Aman Samachar

रेड लाईट एरिया में मनपा ने जनजागरण के साथ शुरू किया विशेष टीकाकरण मुहीम 

Aman Samachar

वाहनों के आवागमन के लिए पहले जैसे मार्ग नहीं खोले गए तो बुलडोजर लगाकर डिवायडर तोड़देंगे – आनंद परांजपे

Aman Samachar

अयोध्या के धन्नीपुर गाँव की पांच एकड़ में बनेगी देश की सबसे बड़ी मस्जिद मुहम्मद बिन अब्दुल्लाह

Aman Samachar

छात्रवृत्ति की तैयारी विषय पर शिक्षकों की कार्यशाला में दिए मार्गदर्शन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!