Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

रिश्वत लेते ग्राम पंचायत शाखा अभियंता रंगेहाथो गिरफ्तार.

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी पंचायत समिति जलापूर्ति विभाग शाखा अभियंता सुरेश भास्कर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने रंगेहाथो गिरफ्तार कर लिया है.

           मिली जानकारी के अनुसार सूपे गांव ग्राम पंचायत जलापूर्ति अधिकारी सुरेश भास्कर प्रशासक हैं. ग्राम पंचायत निवासी ठेकेदार राजा पाटिल ने विकास कामों के बकाया बिल भुगतान के लिए ग्राम पंचायत प्रशासन से बारंबार अनुरोध किया लेकिन बिल भुगतान नहीं हुआ.शिकायत है कि प्रशासक सुरेश भास्कर ने 20 हजार की डिमांड करते हुए कहा कि पहले पैसा दीजिए फिर भुगतान होगा. प्रशासक सुरेश भास्कर की शिकायत ठेकेदार ने एंटी करप्शन ब्यूरो ठाणे से की थी. एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाल बिछाकर 20 हजार घूस लेते हुए शाखा जलापूर्ति अभियंता सुरेश भास्कर को गिरफ्तार कर लिया है.

संबंधित पोस्ट

ग्रैंड सेंट्रल पार्क युवाओं और बूढ़ों के लिए आनंददायक साबित होगा – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

ब्रेक द चैन के तहत शिवभोजन थाली 14 जून तक मुफ्त – मुख्यमंत्री

Aman Samachar

मनपा के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश की आनलाईन प्रक्रिया शुरू 

Aman Samachar

बॉब फाइनेंशियल और क्रेडिटएआई ने मिलकर विशेष रूप से किसानों के लिए लॉन्च किया सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड 

Aman Samachar

कावेसर तालाब के उद्यान के सौंदर्यीकरण का सांसद ने किया भूमिपूजन

Aman Samachar

धौरहरा के राम दुलार पटेल की पुत्री के विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए सुरेन्द्र प्रताप सिंह

Aman Samachar
error: Content is protected !!