Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कलवा ,मुंब्रा , दिवा की पानी समस्या को लेकर नगर सेवक ने आयुक्त कक्ष के सामने किया हंडा आन्दोलन 

ठाणे [ युनिस खान ] कलवा मुंब्रा इलाके में चार दिनों से जलापूर्ति बंद होने के   मुद्दे को लेकर राकांपा नगर सेवक अशरफ पठान शानू आज मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा के कक्ष के बाहर हंडा लेकर आन्दोलन किया। अधिकारीयों ने उनसे मिलकर पानी की स्वतन्त्र वितरण व्यवस्था करने व तीन दिनों में सभी आवश्यक कार्यवाही करने का लिखित आश्वासन दिया है। लिखित आश्वासन के बाद उन्होंने अपना आन्दोलन वापस ले लिया है।

ठाणे मनपा ने शुक्रवार को आवश्यक मरम्मत कार्य क लिए  24 घंटे के लिए जलापूर्ति बंद किया था। इसके बाद शीलफाटा इलाके में जलापूर्ति की पाइप फूटने से 40 घंटे से अधिक जलापूर्ति प्रभावित हो गयी। नागरिकों की समस्या के चलते नगर सेवक पठान आज सुबह मनपा मुख्यालय स्थित आयुक्त कक्ष के सामने खाली हंडा लेकर फर्श पर बैठकर आन्दोलन किये।  नगर सेवक पठान के फर्श पर बैठने के बाद अधिकारी उनसे मिलकर आन्दोलन वापस लेने का अनुरोध करने लगे। पठान ने कहा कि चार दिनों से जलापूर्ति बंद होने से नागरिकों को पानी की गंभीर समस्या झेलना पड़ा है। पानी बंद होने के दौरान   संबंधित अधिकारीयों के फोन बंद आ रहे थे। उन्होंने कलवा , मुंब्रा ,  कौसा , शील , दिवा आदि इलाके की पानी समस्या का स्थाई समाधान निकालने व लिखित आश्वासन की मांग किया। जलापूर्ति विभाग कार्यकारी अभियंता अर्जुन आहेर , कार्यकारी अभियंता विनोद पवार ने समस्या सुलझाने का लिखित आश्वासन दिया। एमआयडीसी कम से कम शटडाउन लेने ,  पानी बंद करने से पहले नागरिकों को सूचित करने , मनपा व निजी  टैंकर से जलापूर्ति करने , लम्बी अवधि में पानी बंद होने पर स्टेम प्राधिकरण से स्वतन्त्र जलापूर्ति की व्यवस्था करने का प्रस्ताव   आठ दिनों में मंजूरी के लाने , मुंब्रा प्रभाग समिति के लिए पूर्ण कालिक कनिष्क अभियंता व उप अभियंता की तीन  दिनों में   नियुक्त करने का लिखित आश्वासन दिया।  इसके बाद पठान ने अपना आन्दोलन   वापस ले लिया। नगर सेवक पठान ने कहा कि नागरिकों को पानी जैसी समस्या होने पर वे आन्दोलन करने से पीछे नहीं रहेंगे। नागरिकों की समस्या को लेकर आन्दोलन करने से यदि उनका पद जाता है तो भी वह नागरिकों का मुद्दा उठाते रहेंगे।

संबंधित पोस्ट

 लाकर में आभूषण रखने जा रहे व्यक्ति के हाथ से थैली झटककर चोर फरार

Aman Samachar

फ़्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ नारेबाजी कर लोगों ने मुंब्रा में किया विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar

नए वोटर रजिस्ट्रेशन में तेज़ी लाने के लिए खास कोशिशें करें – रूबल अग्रवाल

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म जख्म जिंदगी के का ट्रैलर 13 जनवरी को किया जाएगा रिलीज

Aman Samachar

भिवंडी मनपा में ठेके पर काम करने वाले 88 मजदूरों को तीन माह से वेतन नहीं

Aman Samachar

कोरोना प्रभावित जरुरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने में जुटा अग्रवाल समाज

Aman Samachar
error: Content is protected !!