Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने महिला उद्यमियों को रिकॉर्ड ऋण संवितरण की घोषणा की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आज अपनी प्रमुख योजना यूनियन नारी शक्ति के तहत महिला उद्यमियों को 1000 करोड़ रुपए से अधिक के ऋण के संवितरण की घोषणा की.

       बाजार लीडरशिप हासिल करने के लिए यूनियन नारी शक्ति को बैंक के विशिष्ट उत्पादों में से एक पहचाना गया है. इस योजना में महिला उद्यमियों के लिए 2 लाख से 10 करोड़ रुपए की सीमा तक  आवश्यकता आधारित ऋण सुविधाओं को उदार नियमों पर स्वीकृति परिकल्पित की गई है.

      बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों की सहायता करने के अपने विज़न के हिस्से के रूप में, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने यूनियन नारी शक्ति योजना के तहत एक महीने का लंबा अभियान चलाया और उक्त अभियान अवधि के दौरान, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने देश भर में 10000 से अधिक महिला उद्यमियों को 1000 करोड़ रुपए से अधिक की रिकॉर्ड राशि का संवितरण किया.

       इस अवसर पर बोलते हुए, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक (एमएसएमई) श्री सी एम मिनोचा ने कहा कि यह हमारी बैंक के लिए विशेष क्षण है कि इस त्योहारी मौसम में, नारी शक्ति का सम्मान करते हुए, वह महिला उद्यमियों की सहायता करने में मील का पत्थर हासिल किया है. उन्होंने आगे कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सभी एमएसएमई के लिए पहली पसंद का बैंक बनने के अपने विज़न के हिस्से के रूप में महिला उद्यमियों की सहायता करने का यह सफर आगे भी जारी रखेगा.

संबंधित पोस्ट

एफ ए डी ए  ने  5वें ऑटो रिटेल कॉनक्लेव – ‘कोलैबोरेट,-इनोवेट-एक्सिलरेट’ का किया समापन 

Aman Samachar

सिडबी और सऊदी अरब के मोनशात ने एमएसएमई सहयोग के लिए मिलाया हाथ

Aman Samachar

टीपी रिन्यूएबल माइक्रोग्रिड और सिडबी राष्ट्रव्यापी1000 ग्रीन ऊर्जा उद्यम स्थापित करने के लिए साथ आए

Aman Samachar

कोरोना से मरने वालों के घोषित आंकड़े व स्मशानभूमी के आंकड़ों के अंतर का खुलाशा करे मनपा 

Aman Samachar

होली महोत्सव में उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री के आगमन से लोगों में उत्साह हुआ दुगुना 

Aman Samachar

कलवा पारसिक नगर से वाशी रेलवे स्टेशन के लिए टीएमटी की बस सेवा शुरू

Aman Samachar
error: Content is protected !!