Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 कोल्ड मिक्स पद्धति से सडकों के गड्ढों की भराई का कार्य शुरू

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] बिगत 10 दिनों से रुक रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से सभी प्रमुख सड़कों सहित संपर्क मार्गों पर हुए भारी भरकम गड्ढों की भराई का काम मनपा प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर शुरू किया गया है. भिवंडी में गड्ढों की भराई कोल्ड मिक्स प्रक्रिया से की जा रही है. कोल्ड मिक्स प्रक्रिया से भरे जा रहे गड्ढे फिर जल्दी नहीं उखड़ेंगे.गड्ढों की दुरुस्ती होने से शहर के नागरिकों में राहत की सांस ली है.
       गौरतलब हो कि मनपा आयुक्त विजय कुमार म्हासाल ने नागरिकों की तकलीफ को गंभीरता से लेते हुए शहर के सभी प्रमुख मार्गों सहित संपर्क मार्गों पर हुए तमाम गड्ढों की भराई का निर्देश बांधकाम विभाग को दिया है. शहर अभियंता एल पी गायकवाड व उप अभियंता सुरेश भट्ट के मार्गदर्शन में मनपा कनिष्ठ अभियंता सचिन नाईक, विनोद मते, हरेश म्हात्रे, विनोद भोईर, वसीम अंसारी आदि की टीम बांधकाम विभाग के कर्मियों को लेकर गड्ढा भराई में जुटी है.मनपा उप अभियंता सुरेश भट्ट ने बताया कि सड़कों पर हुए तमाम बड़े गड्ढों की भराई का कार्य कोल्ड मिक्स पद्धति से किया जा रहा है. कोल्ड मिक्स प्रक्रिया से भरे गए गड्ढे फिर जल्द नहीं उखड़ेंगे. सड़कों की मरम्मत के लिए अनेक जगह प्योर ब्लॉक बैठा कर मार्ग सरल किया जा रहा है. बागे फिरदौस मस्जिद, जकात नाका, कल्याण नाका, स्वर्गीय राजीव गांधी फ्लाई ओवर के नीचे, वराला देवी मंदिर,धामनकर नाका मार्ग के पास सड़क पर हुए गड्ढों की रिपेयरिंग की खातिर प्योर ब्लॉक बैठाया जा रहा है. मनपा उप अभियंता भट्ट ने बताया कि आयुक्त के आदेश पर गड्ढों की भराई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है. सड़क पर जहां भी बड़े गड्ढे हुए हैं उनकी भराई का कार्य तेजी से शुरू है.दिन में ट्रैफिक की वजह से काम करने में दिक्कत हो रही है जिससे गड्ढा भराई का काम रात में तेजी से पूर्ण किया जाएगा. जल्द से जल्द प्रमुख मार्गों पर गड्ढों को भर दिया जाएगा जिससे नागरिकों को राहत मिल सके.

संबंधित पोस्ट

मुंब्रा से माजीवाडा नाका के बीच टीएमटी बस क्रमांक 142 की सेवा आज से शुरू 

Aman Samachar

प्री क्वालीफाइड क्रेडिट कार्ड के साथ पीएनबी वन पर सावधि जमा के सापेक्ष ओवरड्राफ्ट की सुविधा लांच की

Aman Samachar

नए हालमार्क नियम को वापस लेने की भिवंडी सराफा बाजार असोसिएशन ने की मांग

Aman Samachar

क्लीन एंड नीट मुंब्रा कौसा अभियान की मरजिया पठान ने की शुरुआत 

Aman Samachar

दोस्ती इम्पीरिया के नागरिकों की समस्या का निराकरण नहीं होने पर लांग मार्च – संजय केलकर 

Aman Samachar

राज्य के विकास के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित होगा समृद्धि महामार्ग  – मुख्यमंत्री

Aman Samachar
error: Content is protected !!