Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा से माजीवाडा नाका के बीच टीएमटी बस क्रमांक 142 की सेवा आज से शुरू 

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा-कौसा से माजीवाडा के बीच मनपा परिवहन सेवा की बस सेवा शुरू करने की मांग पूरी हो गयी है।  आज 1 जून से मुंब्रा पुलिस थाने के सामने से माजीवाडा गोल्डन डाईज नाका के बीच बस सेवा शुरू हो रही है।  इस आशय की जानकारी परिवहन सभापति विलास जोशी ने दिया है। उन्होंने बताया कि बस मार्ग क्रमांक 142 की बस सुबह से रात तक 24 फेरे लगाएगी।
          गोल्डन डाईज जंक्शन माजीवाडा से मुंब्रा पुलिस थाने के बीच बस क्रमांक 142 सुबह  06.35, 07.05, 07.35, 08.05, 08.35, 09.05,10.05,10.35,11.15, 11.45, 12.25, 12.55, 14.00, 14.30, 15.00, 15.30, 16.00, 16.30, 17.40, 18.10, 18.50, 19.20, 20.00, 20.30 बजे तक फेरे लगाएगी।
       इसी तरह मुंब्रा पुलिस थाने के सामने से बस क्रमांक 142 सुबह  07.05, 07.35, 08.05, 08.35, 09.05, 09.35, 10.40, 11.10, 11.50, 12.20, 13.00, 1330, 14.30, 15.00, 15.30, 16.00,16.35, 17.05, 18.15, 18.45, 19.25, 19.55, 20.35, 21.05 बजे तक फेरे लगाएगी।
       परिवहन सभापति जोशी ने बताया कि ठाणे घोडबंदर व आसपास के इलाके से मुंब्रा के बीच लोगों के आने जाने के लिए परिवहन सेवा टीएमटी बस चलाने की मांग की जा रही थी।  परिवहन समिति सदस्य मोहसिन शेख व बालाजी काकडे ने इस मार्ग पर बस सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था।  जिसके बाद परिवहन सेवा ने इस मार्ग पर बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।  आज 1 जून से टीएमटी बस अप डाउन 24 फेरे लगाएगी।  यात्रियों का अच्छा समर्थन मिलने पर फेरे बढ़ाये जायेंगे। सभापति जोशी , परिवहन सदस्य शेख , काकडे व परिवहन सदस्य शमीम खान ने लोगों से इस बस सेवा का लाभ उठाने व कोरोना नियमों का पालन करने का आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

कोपरी सैटिस -2 प्रोजेक्ट दिसंबर के आखिर तक पूरा होगा

Aman Samachar

गावदेवी मैदान में भाजपा का “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान

Aman Samachar

नेशनल बल्क हैंडलिंग कॉर्पोरेशन के चीफ फाइनैंस ऑफीसर का दीपक एल. काकू ने किया पदभार ग्रहण

Aman Samachar

निजीकरण के खिलाफ 72 घंटे के अनिश्चित कालीन हड़ताल की विद्युत कर्मचारी संगठनों ने दी चेतावनी 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने  आरंभ किया यूनियन प्रेरणा 2.0 – एम्पॉवर हिम

Aman Samachar

ठाणे-पालघर में किसानों को धान की बिक्री पर बोनस दिया जाए- कपिल पाटिल

Aman Samachar
error: Content is protected !!