Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

प्री क्वालीफाइड क्रेडिट कार्ड के साथ पीएनबी वन पर सावधि जमा के सापेक्ष ओवरड्राफ्ट की सुविधा लांच की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] सार्वजनिक क्षेत्र के देश के अग्रणी बैंक, पंजाब नैशनल बैंक ने अपने प्री क्वालीफाइड क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की है। इसके साथ ही ही पीएनबी ने तकनीकी के उपयोग से महज चंद क्लिक्स में बाधारहित तरीके से इंस्टैंट क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराते हुए उच्च गुणवत्ता पूर्ण वित्तीय सेवा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी है। यह सुविधा सेलरी अकाउंट वाले ग्राहकों को मिलेगी और वे इसके लिए मोबाइल बैंकिंग एप पीएनबी वन और बैंक की वेबसाइट या इंटरनेट बैंकिंग सर्विस (आईबीएस) के जरिए आवेदन कर सकते हैं। पीएनबी यह सेवा दो प्लेटफार्म रुपे व वीजा के तहत दे रही है।

         इस सुविधा की घोषणा पीएनबी मुख्यालय द्वारिका में की गयी जहां एमडी एवं सीईओ के साथ कार्यपालक निदेशक गण, सीवीओ और पीएनबी परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। बैंक ने पीएनबी वन पर सिंगल ओटीपी के साथ चंद क्लिक्स में सावधि जमा के सापेक्ष ओवरड्राफ्ट की नयी सुविधा की भी शुरुआत की है। ग्राहक अब बिना बैंक की शाखा में जाए ही ऋण की सुविधा ले सकता है। पीएनबी वन जैसे डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए आवेदन करने पर ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की छूट भी दी जाएगी।

       इस अवसर पर पीएनबी के एमडी एवं सीईओ, श्री अतुल कुमार गोयल ने कहा “ जैसा कि हम डिजिटली बेहतर वित्तीय ईकोसिस्टम की ओर आगे बढ़ रहे हैं तो मुझे त्वरित व बिना किसी दिक्कत के उपलब्ध सेवा की ओर एक और कदम का एलान करते हुए खुशी हो रही है। पीएनबी का नया प्री क्वालीफाइड क्रेडिट कार्ड पूरी तरह से डिजिटल है और यह पेपरलेस क्रेडिट कार्ड आवेदन प्रक्रिया के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

           आधारभूत विवरण की एंट्री करते ही ग्राहकों कों कार्ड के कई आकर्षक फीचर्स जैसे रिवार्ड प्वाइंट्स, संपूर्ण बीमा कवरेज, घरेलू व विदेशी लाउंज में कांप्लीमेंट्री प्रवेश, स्वास्थ्य परीक्षण, कांप्लीमेंट्री गोल्फ, स्पा, जिम सेशन्स, उच्च क्रेडिट लिमिट और बहुत सी सेवाएं कुछ ही क्लिक में मिल जाती हैं। मैं पीएनबी वन पर सावधि जमा के सापेक्ष दी जाने वाली ओवरड्राफ्ट की सुविधा को लेकर भी उत्साहित हूं क्योंकि यह हमारी डिजिटल सेवाओं का एक अतिरिक्त हिस्से के तौर पर जुड़ रहा है और मैं इन दोनों उत्पादों को लेकर बहुत आशान्वित हूं क्योंकि ये आम जनता की आवश्यकताओं की ठीक से पूर्ति करते हैं।

संबंधित पोस्ट

पीएनबी ने अधिक मूल्य वाले चेक के लिए सत्यापन प्रणाली को किया अनिवार्य

Aman Samachar

आईआईएल (IIL) ने गोट पॉक्स वैक्सीन किया लॉन्च

Aman Samachar

सांसद राहुल गांधी मामले की अगली पेशी 22 फरवरी को

Aman Samachar

बदलापुर , अंबरनाथ , उल्हासनगर शहर के कचरे ठिकाने लगाने की परियोजना को148. 68 करोड़ रूपये की निधि मंजूर

Aman Samachar

कंटेनर कार्यालय स्थापित करने के मुद्दे पर राजनितिक दलों में सीतयुद्ध शुरू 

Aman Samachar

बैंकिंग के डिजिटलिकरण पर ध्यान केंद्रित करने के साथ आज़ादी के 75 साल पूरे होने का मनाया जश्न 

Aman Samachar
error: Content is protected !!