Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भारी बारिश से भिवंडी का वराला देवी तालाब ओवरफ्लो

 भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में शुरू भारी बारिश के कारण शहर को 2 एमएलडी पानी आपूर्ति करने वाला वराल देवी तालाब लबालब होकर ओवरफ्लो होकर बहने लगा है.भारी बरसात की वजह से शहर के निचले क्षेत्रों में कहीं-कहीं जलजमाव हुआ लेकिन कुछ ही देर में पानी नालों, गटरों से होकर बह गया. भारी बारिश के दौरान कोई घटना न होने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है.
     गौरतलब हो कि, सप्ताह भर से शुरू भारी बारिश की वजह से शहर का एकमात्र 2 एमएलडी जलापूर्ति करने वाला वराल देवी तालाब ओवरफ्लो होकर बहने लगा है.आश्चर्यजनक है कि मनपा की लापरवाही के कारण जल संचय नहीं किए जाने से बारिश का हजारों लीटर स्वच्छ पानी चंदन बाग की नालियों में समा कर बर्बाद हो रहा है. शहरवासियों द्वारा विगत कई वर्षों से मनपा प्रशासन से गुहार लगाए जाने के बावजूद मनपा प्रशासन बरसात के पानी को संचय करने के लिए कोई सार्थक कदम उठाए जाने में अक्षम साबित हुआ है. भारी बारिश के कारण शहर स्थित तीन बत्ती,अजय नगर, गोपाल नगर, कमला होटल,महाडा कालोनी,भंडारी कंपाउंड आदि क्षेत्रों में जलजमाव देखा गया लेकिन कुछ ही समय के उपरांत गटरों, नालों में पानी समा गया. भिवंडी वाड़ा मार्ग नदी नाका स्थित निचले भाग में स्थित रहिवासी बस्तियों एवं दुकानों में बरसात का पानी भर जाने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी है. शनिवार को कमोवेश बरसात बंद होने से नागरिकों ने राहत की सांस ली है.

संबंधित पोस्ट

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बिजनेस कैशबैक रुपे क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया

Aman Samachar

राज्यपाल के हाथो रजत वर्मा बेस्ट एक्टर अवार्ड्स से सम्मानित 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 6 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का शुभारंभ कर देश को गहन वित्तीय समावेशन से जोड़ा

Aman Samachar

महाराष्ट्र राज्य अल्प संख्यक अधिकारी कर्मचारी संघ का अभिनंदन एवं सम्मान समारोह

Aman Samachar

ठाणे में नाले सफाई की कीचड़ भरी सड़क को लेकर नागरिक नाराज

Aman Samachar

कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का मुलुंड में किया सत्कार

Aman Samachar
error: Content is protected !!