Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

Numeric ने UPS मेंटीनेस में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस स्थापित किेए 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] Legrand CSR पहल के तत्वावधान में भारत के अग्रणी UPS  निर्माता Numeric ने इंडस्ट्री के लिए रेडी टैलेंट्स को तैयार करने के उद्देश्य से छात्रों के लिए UPS मेंटीनेसट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने के लिए GLA यूनिवर्सिटी, मथुरा में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस स्थापित किया है।

         तेज़ी से हो रहे डिजिटलीकरण और विभिन्न ग्रोथ सेगमेंट्स में टेक्नोलॉजी के विकास के साथ, UPS  इंडस्ट्री, विशेष रूप से डेटा सेंटर्स और डोमेस्टिक सेगमेंट्स में एक महत्वपूर्ण इंफ़्रास्ट्रक्चर बन गया है। बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, इंडस्ट्री में सबसे बड़े सर्विस इंफ़्रास्ट्रक्चर और UPS  सेगमेंट में टेक्निकल एक्सपर्टाइज़ के साथ लीडिंग UPS  ब्रांड, न्यूमेरिक ने इंस्टीट्यूशंस के साथ साझेदारी करके छात्रों को स्किलस प्रदान करने के लिए एक मिशन शुरूआत की है। इस महत्वाकांक्षी यात्रा का पहला समझौता Legrand CSR पहल के तहत GLA यूनिवर्सिटी, मथुरा के साथ किया गया है।

        इस पार्टनरशिप पर टिप्पणी करते हुए, मिस आबिदा अनीज़, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट- CSR, ग्रुप Legrand इंडिया ने कहा, “हमारा ग्रुप CSR पहल के एक भाग के रूप में, हम इस गैप को कम करने और अपने क्षेत्र में कुशल पेशेवरों की मांग को पूरा करने के लिए स्किल डेवलपमेंट पर फ़ोकस कर रहे हैं। देश में बहुत सारा टैलेंट को ध्यान में रखते हुए, हमें यकीन है कि GLA यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी इंडस्ट्री के लिए रेडी टैलेंट्स को सामने लाने में मदद करेगी। Legrand के ग्रुप ब्रांड Numeric द्वारा स्थापित अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) छात्रों के स्किल्स और फ़्यूचर में रोजगार की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

        सतपाल सिंह, CEO, न्यूमेरिक  ने कहा, “हमारी योजना देश भर में Legrand CSR के तहत ऐसी इंडस्ट्री-अकैदमिक पार्टनरशिप स्थापित करने की है, जो इंडस्ट्री के लिए तैयार एक विशाल स्किल पूल बनाने में मदद करेगी। हम ऐसे ट्रेनिंग प्रोग्राम में जेंडर डायवर्सिटी भी लाना चाहते हैं, जहां हम छात्राओं को UPS इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। अपने तरह की इस पहली पहल के माध्यम से, Numeric ने इंडस्ट्री के लिए रेड़ी स्किल्ड UPS सर्विस स्टाफ़ तैयार करने की योजना बनाई है।

संबंधित पोस्ट

दिशा समिति की बैठक में केंद्रीय योजनाओं की जिले में अधिक निधि लाने का प्रयास किया जाए – केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल

Aman Samachar

खाड़ी को पाटना विकास नहीं, पर्यावरण की हत्या है – राहुल पिंगले

Aman Samachar

भारी बारिश से भिवंडी का वराला देवी तालाब ओवरफ्लो

Aman Samachar

रामगणेश गडकरी रंगायतन का नवीनीकरण का कार्य अंतिम चरण में

Aman Samachar

महाराष्ट्र दिवस पर रामनगर ने मनपा ने शुरू किया अपाला दवाखाना 

Aman Samachar

नालों की पूर्ण सफाई न करने वाले ठेकेदारों का बिल रोकने व पंजीकरण रद्द करने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!