Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महाराष्ट्र दिवस पर रामनगर ने मनपा ने शुरू किया अपाला दवाखाना 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार हिंदू हृदयसम्राट वंदनिया बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना का आज से वागले इस्टेट के रामनगर इलाके में शुरू कर दिया गया है। इसका उद्घाटन के अवसर पर मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने कहा है कि मनपा नागरिकों को दर्जेदार स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए कृतसंकल्प पर है।

   इस दवाखाने का उद्घाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वर्चुअल तरीके से किया। इस अवसर पर रामनगर में आयुक्त अभिजीत बांगर , अपर आयुक्त 1 संदीप मालवी, अपर आयुक्त 2 संजय हेरवाड़े समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।  उद्घाटन के बाद आयुक्त ने दवाखाने की सुविधाओं का निरीक्षण किया और वहां के चिकित्सकों व कर्मचारियों से बातचीत कर नागरिकों की जरूरतों का ध्यान रखने का निर्देश दिया।  गौरतलब है की दिल्ली की मोहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर मनपा ने बहुत पहले मुफ्त चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए अपना दवाखाना शुरू करने की योजना बनायीं थी।  शहर के कई स्थानों में इस तरह के दवाखाना शुरू किये गए। ठाणे के कोपरी पांचपखाड़ी से विधायक एवं राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्वाचन क्षेत्र में आज महाराष्ट्र दिवस व कामगार दिवस के अवसर पर आज रामनगर में दवाखाना की शुरुआत की गयी है। इसके लिए प्रभाग से नगर सेवक रहे डा जितेन्द्र वाघ ने बार बार मांग की थी।  आज न सिर्फ उनकी मांग पूरी हुई है बल्कि इस कामगार बस्ती में रहने वाले हजारों नागरिकों को स्वाथ्य सेवा मिलने का मार्ग खुल गया है। स्थानीय नागरिकों ने मनपा ने इस प्रयास का स्वागत करते हुए ख़ुशी व्यक्त की है।

संबंधित पोस्ट

एक्सिस बैंक, प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज द्वारा कोरोना वारियर्स का सम्मान

Aman Samachar

 रेल राज्यमंत्री ने लोकल ट्रेन के द्वतीय श्रेणी के डिब्बे यात्रा कर यात्रियों से किया संवाद

Aman Samachar

31 दिसंबर की रात शराब पीकर वाहन चलाने वाले 416 चालकों व 207 सह यात्रियों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक के तिमाही वित्तीय परिणाम घोषित, शुद्ध लाभ हुआ 2,223 करोड़ 

Aman Samachar

 एयरलाइंस को अगले 20 वर्षों में 1,960 नए सिंगल-आइज़ल हवाई जहाजों की आवश्यकता

Aman Samachar

बारिश के जलजमाव से उत्पन्न समस्या के निराकरण की मनपा से मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!