Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नालों की पूर्ण सफाई न करने वाले ठेकेदारों का बिल रोकने व पंजीकरण रद्द करने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान , 11 जून 2021] पूरी तरह नाला सफाई नहीं करने से मुंब्रा कौसा के कई स्थानों में पहली बारिश में पानी भरने की घटना हुई है।  इस आशय का खुलाशा करते हुए राकांपा मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र राकांपा अध्यक्ष व मनपा परिवहन सदस्य शमीम खान ने नाला सफाई का कार्य पूरा न करने वाले ठेकेदारों का पंजीकरण रद्द करने की मांग किया है।
                    उन्होंने मनपा की मुंब्रा प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त सागर सालुंखे को पत्र देकर मुंब्रा कौसा में नाला पुर्री तरह साफ नहीं होने की जानकारी देते हुए ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शमीम खान ने खा है कि 9 जून को भारी बरसात होने से मुंब्रा कौसा के कई स्थानों में पानी भर गया।  ऐसी घटनाएँ इस लिए हुई कि नालों की ठीक से ठेकेदारों ने सफाई नहीं किया था। कचरा न निकालने से नाले भर गए और सब जगह कचरा ही कचरा फ़ैल गया। उन्होंने सवाल उठाया कि ठेकेदारों ने नाले और कचरा साफ किया था तो फिर कचरा कहाँ से आया। शमीम खान ने कहा कि आगामी चार माह नागरिकों कचरे के दुर्गन्ध में  दिन बिताना पडेगा . बरसात में वर्षाजन्य बीमारी फैलने का अधिक खतरा रहता है जिसके लिए स्वच्छता आवश्यक है। जब नालों का कचरा गलियों में आयेगा तो लोग वर्षाजन्य बीमारियों से कैसे सुरक्षित रहेंगे। कोरोना के संकट से अभी लोग उबरे नहीं कि जानबूझकर नयी बीमारियों को आमंत्रित किया जा रहा है।  शमीम खान ने कहा है कि शीघ्र कचरा साफ कर दवाओं का छिडकाव कराया जाए।  उन्होंने मांग की है कि उचित तरीके से नाला साफ़ न करने वाले ठेकेदारों के बिल का भुगतान न किया जाए और उनका पंजीकरण रद्द किया जाए।  शहर में नाला सफाई बरसात के सहारे ही पूरी होती है यह जगजाहिर है।  मनपा आदेश देते है कि मानसून पूर्व 31 मई तक नाला व कचरे की सफाई पूरी की जाए। जबकि ठेकेदार बारिश का इन्तजार करते है कि कचरा बारिश के पानी में बहकर नाला साफ हो जाए।

संबंधित पोस्ट

राजीव गाँधी जयंती पर कांग्रेस में गुटबाजी के चलते दो नेताओं को देना पड़ा पुलिस सुरक्षा

Aman Samachar

पेटीएम ने मिंत्रा, ओयो, डोमिनो’ज़ और अन्य के लिए कार्ड-ऑन-फाइल टोकनाइजेशन सर्विस की लॉन्च 

Aman Samachar

कर्मयोगी स्वर्गीय श्री रामलोचन प्रसाद सिंग ने सैकड़ों लोगों को उपलब्ध कराया रोजगार

Aman Samachar

श्री विश्वकर्मा पूजा में समाज के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा 

Aman Samachar

नराधम बाप ने बेटी पर शारीरिक अत्याचार के बाद की हत्या

Aman Samachar

प्रभाग स्तर पर कोरोना टीकाकरण केन्द्रों की संख्या बढ़ाने ने विधायक ने की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!