Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

फ्यूचर जेनेराली के हेल्थ एलीट कवर के साथ दुनिया भर में प्राप्त करें स्वास्थ्य देखभाल 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] विश्वस्तर पर स्वास्थ्य देखभाल के विकल्पों तक पहुँच को संभव बनाने के लिए रिटेल क्षेत्र की विशाल कंपनी, फ्यूचर ग्रुप और विश्वस्तर पर बीमा की सेवायें प्रदान करने वाली जेनेराली की सामान्य बीमा शाखा के बीच संयुक्त उद्यम ने स्वास्थ्य देखभाल के अपने नए उत्पाद,  एफ.जी. हेल्थ एलीट को प्रस्तुत किया है। प्रीमियम स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा जो इस सोच पर आधारित है कि जब स्वास्थ्य की बात आती है तो कोई सीमा नहीं होनी चाहिए, एफ.जी. हेल्थ एलीट पॉलिसीधारकों को स्वास्थ्य देखभाल के विकल्पों और स्वास्थ्य संबंधी लाभों की एक विस्तृत श्रृंखला तक पहुँच प्रदान करता है जो आमतौर पर पारंपरिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में शामिल नहीं किए जाते हैं।

       एफ.जी. हेल्थ एलीट लोगों को 75 लाख और 1 करोड़ से लेकर 6 करोड़ तक, 50 लाख के गुणकों में बीमित राशि के विकल्प प्रदान करता है। यह विश्वस्तरीय सुरक्षा के साथ-साथ चिकित्सा बिलों के साथ-साथ घर पर उपचार, ओ.पी.डी. उपचार और मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अधिकतम सुरक्षा प्रदान करता है। आजीवन नवीनीकरण की संभावना के साथ एफ.जी. हेल्थ एलीट की पॉलिसी की अवधि 1 से 3 वर्ष तक की होती है।

      फ्यूचर जेनेराली इंडिया इंश्योरेंस की सी.एम.ओ. रुचिका मलहान वर्मा के अनुसार, “पिछले कुछ दशकों के दौरान चिकित्सा संबंधी टेक्नोलॉजी में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुआ है, जिसने बेहतर विकल्प और स्वास्थ्य सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान की है। वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया, एफ.जी. हेल्थ एलीट भारत के लोगों को किसी भी भौगोलिक सीमाओं के बावजूद उपचार का लाभ उठाने का मौका प्रदान करेगा।

      इस व्यापक योजना के तहत, पॉलिसीधारक मूल्य-वर्धित सेवाओं और स्वास्थ्य के रिवार्ड पॉइंट्स सहित स्वास्थ्य के लाभों के लिए पात्र होते हैं। इन सेवाओं का लाभ एफ.जी. इंश्योर ऐप से लिया जा सकता है। मूल्य वर्धित सेवाओं में टेली-परामर्श, वेबिनार, स्वास्थ्य-संबंधी सामग्री, फिटनेस और स्वास्थ्य के वाउचर और स्वास्थ्य जाँच तक पहुँच शामिल है। लाभार्थियों को दिए जाने वाले संचयी बोनस में क्लेम न किए जाने वाले प्रत्येक पॉलिसी वर्ष के लिए 10% की वृद्धि की जायेगी, जहाँ कोई भी क्लेम रिपोर्ट नहीं किया जाता है, ओ.पी.डी. उपचार और स्वास्थ्य लाभों के तहत किसी भी क्लेम के अपवाद के साथ, बशर्ते पॉलिसी निरंतर नवीनीकृत की गई हो।

     वयस्कों के लिए प्रवेश की आयु 18 से 65 वर्ष के बीच है, और 91 दिनों से अधिक के बच्चे सुरक्षा के लिए योग्य होते हैं। एफ.जी. हेल्थ एलीट के तहत किसी परिवार के अधिकतम 15 सदस्यों को सुरक्षा प्रदान की जा सकती है।

संबंधित पोस्ट

रेनो ने भारत में अपनी 10वीं वर्षगांठ पर नए क्विड माई21 (KWID MY21) को किया लॉन्च 

Aman Samachar

न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने थैलेसीमिया रोगियों की मदद के लिए रक्तदान शिविर का किया आयोजन

Aman Samachar

मुंब्रा कौसा में जलापूर्ति की समस्या को लेकर जलापूर्ति कार्यालय में राकांपा ने लगाया ताला 

Aman Samachar

नारात्रोत्सव के दौरान 8 से 14 तक शिवाजी मैदान में शिवसेना का रक्तदान सप्ताह

Aman Samachar

3 स्थानों में मॉर्निंग वॉक प्लाजा’ के पहले दिन नागरिकों का अच्छा समर्थन – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने समाज के कमज़ोर तबके के लोगों को सशक्त बनाने की विशेष पहल शुरू की

Aman Samachar
error: Content is protected !!