Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आर्थिक महामंडल व परशुराम जयंती का सार्वजनिक अवकाश राष्ट्रीय स्तर पर हो घोषित

ठाणे [ युनिस खान ] परशुराम आर्थिक महामंडल बनाने के महाराष्ट्र सरकार के निर्णय का जय   परशुराम सेना फाउंडेशन ने स्वागत किया है। इसके साथ ही राजस्थान की तर्ज पर महाराष्ट्र समेत देश के अन्य राज्यों में भगवान परशुराम जयंती अक्षय तृतीया की सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।

               जय परशुराम सेना फाउंडेशन के उपाध्यक्ष आचार्य पं. सुभाष शर्मा ने कहा है कि परशुराम आर्थिक महामंडल बनाने का हमारी संस्था स्वागत करती है। इससे निश्चित ही लोगों को लाभ मिलेगा। महाराष्ट्र सरकार के इस निर्णय का अनुकरण कर दुसरे राज्य भी ऐसे महामंडल बनाते है तो युवाओं को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अवसर उपलब्ध कराने में मददगार साबित हो सकता है।
                महासचिव आचार्य पं. अवनीश पांडेय ने कहा है कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में 11 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग कर प्रस्ताव पारित किया जायेगा। संस्था प्रयास करेगी कि अन्य राज्यों में भी अवकाश घोषित किया जाए। केरल से लेकर गुजरात समुद्र तट पर पौराणिक भगवान परशुराम के मंदिरों संरक्षण की मांग की जायेगी। ठाणे के वाडा में भी बाल परशुराम मंदिर है जिसके प्रचार प्रसार पर बल दिया जाना चाहिए।

संबंधित पोस्ट

बारिश से प्रभावित लोगों को पचास हज़ार रुपये दिए जाएँ _ अशरफ शानू पठान

Aman Samachar

केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने क्रेडिट को सभी के लिए कैंपेन की शुरुआत की

Aman Samachar

महिलाओं के लिए उद्योग व शासन की योजनाओं पर मार्गदर्शन कार्यक्रम 

Aman Samachar

छः अनधिकृत निर्माण के खिलाफ की तोडू कार्रवाई , दो के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

जमीन विवाद में हत्या पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व जमीन का पट्टा देने की बसपा ने की मांग

Aman Samachar

आदिवासी क्षेत्रों में 15 स्वयं सहायता समूहों को यूनियन बैंक ने किया ऋण स्वीकृत 

Aman Samachar
error: Content is protected !!