Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 रेल कर्मचारियों और उनके परिजनों को स्वस्थ्य रहने के नियमित योग करना चाहिए – बी पी एस राज    

मुंबई ( युनिस खान ) सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ की माटुंगा वर्कशॉप शाखा के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस सोलह जून से बीस जून तक योग शिविर का आयोजन किया गया। सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष डॉ प्रवीण बाजपेई के निर्देश पर आयोजित योगाभ्यास शिविर में मुख्य अतिथि सेन्ट्रल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी डिप्टी सीपीओ बीपीएस राज ने उदधाटन किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि इस योग से शारीरिक समास्याओं का समाधान मिलता है। मनुष्य का जीवन स्वस्थ रहे इस लिए सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को निरन्तर योग करते रहना चाहिए।
              योग प्रशिक्षक गिरीश मिश्रा ईएमयू आर एच ए बी ने सभी कर्मचारियों को योग के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। योग हम सब के लिए भारत के संत मुनियों का ऐसा मूलमंत्र है जो हमारे तन के साथ साथ मन को भी स्वस्थ बनाता है। सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष वी के सावंत ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी रेल कामगारों एवं हमारे परिवार के सदस्यों को भी स्वस्थ रहने के लिए निरन्तर योग करना है। योग अब पूरी मानव जाति की साझा विरासत बन गया है। यह स्वस्थ जीवन जीने की एक कला है। शाखा सचिव डिसूजा, कोषाध्यक्ष ए एन सिंह सहित
चन्द्रबली यादव , गणेश भालेराव, मंसूर कादरी व सभी शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। यह जानकारी जोनल मीडिया सलाहकार आर बी चतुर्वेदी ने दी है।

संबंधित पोस्ट

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया “बेस्ट गवर्नमेंट लेड असिस्टीव टेक्नोलॉजी अवार्ड “ से सम्मानित

Aman Samachar

 वाईन विक्री के सरकारी निर्णय के विरोध में प्रान्त अधिकारी को दिया ज्ञापन

Aman Samachar

येऊर के अवैध बंगलो को खिलाफ कार्रवाई के कांग्रेस हाईकोर्ट में दाखिल करेगी जनहित याचिका 

Aman Samachar

 राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 9 अप्रैल को , ठाणे में जाने माने कवियों का होगा कविता पाठ 

Aman Samachar

चुनाव में केंद्र सरकार की योजनाओं का भाजपा को लाभ मिलेगा – संजय केलकर

Aman Samachar

वर्चूसा की तरफ से प्रसिद्ध बी.जे.पी.सी. इन्स्टिट्यूशन के पुनरुद्धार में सहायता

Aman Samachar
error: Content is protected !!