Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जीएसटी डेप्युटी कमिशनर मंजिरी फणसाळकर बनी मिसेज यूनिवर्स

ठाणे [ युनिस खान ] परिसा कम्युनिकेशन आयोजित डेझल मिसेस इंडिया युनिव्हर्स सौंदर्य  प्रतियोगिता में ठाणे में रहने वाली और मुंबई के माझगांव में जीएसटी डिप्टी कमिश्नर के तौर पर काम करने वाली मंजिरी फणसाळकरर ने मिसेस युएन एशियन युनिव्हर्स का खिताब हासिल किया।
          दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित रेडीसन ब्यु हॉटेल में इस सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।  जिसमें देश भर की महिलाओं ने भाग लिया । अंतिम चरण के लिए 23 महिलाओं का चयन हुआ। जिसमें फणसालकर भी शामिल थीं। अंतिम प्रतियोगिता के अंतिम चरण में मंजीरी सालकर को मिसेस युएन एशियन युनिव्हर्स विजेता घोषित किया गया। इसके पहले ठाणे में संपन्न  सफ्रोन मिसेस इंडिया स्पर्धा में भी उन्हें सफ्रोन मिसेस इंडिया 2022  बनने का गौरव हासिल हुआ था।  उनका चयन जून महीने में थाईलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा के लिए भी किया गया है।  भारत के प्रतिनिधि के तौर पर उन्हें भाग लेने का अवसर मिला है।  फणसालकर की इन उपलब्धियों से ठाणे शहर भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

संबंधित पोस्ट

रमजान में मस्जिदों में नमाज पढ़ने की मांग को लेकर गृहनिर्माण मंत्री से मिले जमातों के प्रतिनिधि 

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक ने एकता व कल्याण को केंद्र में रखते हुए मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Aman Samachar

करोड़ों की लागत से हुए मसुंदा तालाब के सौंदर्यीकरण की स्थिति दयनीय

Aman Samachar

चाइल्ड आर्टिस्ट -मिनी मॉडल लाडो बानी पटेल ने अपनी माँ रागिनी पटेल के साथ मनाया जन्मदिन

Aman Samachar

मनपा की नौ प्रभाग समितियों के चेयरमैन की पीठासीन अधिकारी व जिलाधिकारी ने की घोषणा

Aman Samachar

रेल लाईन के किनारे बसे झोपड़ों को बचाने के लिए हम सीना तानके खड़े रहेंगे – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar
error: Content is protected !!