Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोपरी में जनता विकल्प की तलाश में है और हम मजबूत विकल्प देंगे – डा जितेन्द्र आव्हाड 

ठाणे [ युनिस खान ]  जनता एक व्यवहार्य विकल्प की तलाश में है , हम मजबूत विकल्प देना चाहते हैं। इस आशय का उदगार राकांपा नेता व  राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड ने व्यक्त किया है।
वे ठाणे पूर्व कोपरी में शहर राकांपा उपाध्यक्ष अजीत सावंत के जनसंपर्क कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। डा आव्हाड ने आगे कहा कि कार्यालय लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए है। जनसंपर्क कार्यालय आपको लोगों के सुख-दुख में हिस्सा लेने और उनके परिवार का सदस्य बनने का अवसर देता है। इसलिए ठाणे पूर्व में राकांपा कार्यालय की जरूरत पड़ी और अजीत सावंत द्वारा एक अच्छा कार्यालय स्थापित किया गया है।  इस कार्यालय को चौबीसों घंटे खुला रखने की जिम्मेदारी अजीत सावंत की होनी चाहिए।
एक प्रश्न के उत्तर में डा आव्हाड ने कहा कि यह कार्यालय कोपरी इलाके में राकांपा को पुनर्जीवित करने में मददगार साबित होगा। लोग विकल्प चाहते हैं और एक व्यवहार्य विकल्प की तलाश में है।  हम जनता को मजबूत विकल्प देना चाहते हैं।
इस अवसर पर अजीत सावंत ने कहा कि कोपरी कांग्रेस की विचारधारा का क्षेत्र है। हालांकि,  यहां के कुछ नेताओं ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। उन्होंने कहा कि इस पृष्ठभूमि में हमने पार्टी कार्यालय शुरू कर दिया है और निकट भविष्य में पदाधिकारियों को कड़ी टक्कर दी जाएगी। शहर जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे, प्रदेश महासचिव नजीब मुल्ला, प्रदेश सचिव सुहास देसाई  पूर्व नगर सेवक अमित सरैया, परिवहन सदस्य नितिन पाटिल समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सीमित अवधि के लिए होम लोन की ब्याज दरों को घटाकर 6.50 फीसदी की 

Aman Samachar

गरीबों की मदद करने वालों के चलते इंसानियत अभी भी जिन्दा है , बूट पालिस करने वाले की भावना

Aman Samachar

15 जून तक लाक डाउन बढ़ा , मरीज की कमी वाले क्षेत्रों प्रतिबंधों में ढील लेकिन ढिलाई नहीं

Aman Samachar

हिंदी भाषा के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं विषय पर ऑनलाइन संभाषण

Aman Samachar

नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रजा अकादमी ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Aman Samachar

जानवरों के हक में वीगन कार्यकर्ताओं ने उठाई आवाज

Aman Samachar
error: Content is protected !!