Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मकर संक्रांति के खिचडी कार्यक्रम में आदिवासी महिलाओं को कम्बल वितरित 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मकर संक्रांति के अवसर पर स्वानंद बाबा आश्रम येऊर में गत वर्षों की तरह  खिचड़ी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित रहकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जरूरतमंद आदिवासी महिलाओं को कम्बल वितरित किया गया। जिसका बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाभ उठाया है।

   स्वानंद बाबा आश्रम के ट्रस्टी दुर्गा प्रसाद पाठक व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला की ओर से मकर संक्रांति व खिचडी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप गोयंका व एड बी एल शर्मा की ओर से जरूरतमंद आदिवासी महिलाओं को मुख्य अतिथियों के हाथो कम्बल  वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली , अरुण शुक्ला समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। आश्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी महिलाएं व अन्य लोगों ने आयोजन में प्रसाद ग्रहण किया।

संबंधित पोस्ट

पार्किंग प्लाजा ठेके में 52 लाख रूपये के नुकसान की जांच कर कार्रवाई की भाजपा नगर सेवक ने की मांग 

Aman Samachar

खड़गे की मीटिंग की जगह के कथित शुद्धिकरण के खिलाफ कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

Aman Samachar

महापौर की उपस्थिति में देर रात तक शहर में सड़क के गड्ढों को भरने का काम किया गया 

Aman Samachar

एआईसी -पिनेकल एंटरप्रेन्योरशिप फोरमने आर्थिक वर्ष24 में 25 नए स्टार्टअप्स का टारगेट

Aman Samachar

हरित उद्यमिता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की शुरुआत में सिडबी का सहयोग

Aman Samachar

विवादित हिंदी वेब सीरीज रुद्रा एक विनाशक का शूटिंग सफलता पूर्वक पूर्ण

Aman Samachar
error: Content is protected !!