Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

ओडिसी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स ने ई2गो इलेक्ट्रिक स्कूटर का ग्रैफीन वैरिएंट लॉन्च 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत की तेजी से बढ़ रही प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता, ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने अपने ई2गो इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए ग्रैफीन वैरिएंट लॉन्‍च कर नया बेंचमार्क स्थापित किया है। ग्रैफीन ई2गो इलेक्ट्रिक स्कूटर आकर्षक शुरुआती कीमत 63,650* रुपये (एक्स-शोरूम अहमदाबाद) में डेब्‍यू कर रहा है।  यह स्‍कूटर देश में निर्मित एक प्रोडक्‍ट है।

       ओडिसी का ई2गो ग्रैफीन इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 100 किलोमीटर की जबर्दस्त रेंज देता है। इसमें की-लेस इलेक्ट्रिक स्टार्ट सिस्टम है। इसे लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के बिना चलाने की सुविधा भी यूजर्स को मिलेगी। ई2गो ग्रैफीन को तरह-तरह के लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, हरेक व्यक्ति के सफर की अलग-अलग अनोखी जरूरतों को पूरा करने के लिए इसे बनाया गया है। यह आसानी से सबके बजट में फिट बैठ सकता है। इसके साथ ही यह अपनी विविधतापूर्ण रेंज के कारण यूजर्स को सुहाने सफर का अहसास कराना सुनिश्चित करता है। स्कूटर पर सवार हर व्यक्ति के स्टाइल को मैच करने के लिए यह आकर्षक रंगों में उपलब्ध हैं। इनमें मैट ब्लैक, कॉम्बैट रेड, स्कारलेट रेड, टील ग्रीन, अज़्यूर ब्लू और कॉम्बैट ब्लू शामिल है।

      हाल ही में ई2गो स्कूटर के लिए लॉन्च की गई ग्रैफीन बैटरी भरोसेमंद और आरामदायक यात्रा का अहसास सुनिश्चित करती है। यह बैटरी 8 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाती है। इसमें यूएसबी चार्जिंग, एंटी थेफ्ट लॉक, की-लेस एंट्री डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे फीचर्स इसे एक व्‍यापक एवं पूरी तरह से यूजर फ्रेंडली वाहन बनाते हैं। अपनी गुणवत्ता के प्रमाण के रूप में ओडिसी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स हर वाहन पर तीन साल की वॉरंटी ऑफर कर रहा है, जो आपके लिए आने वाले कई सालों तक बिना किसी परेशानी के सफर करने की गारंटी होगी।

   ओडिसी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ श्री नेमिन वोरा ने इस अवसर पर कहा, “ग्रैफीन बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर ई2गो इनोवेशन और बेहतरीन क्वॉलिटी के साथ उपभोक्ताओं को किफायती दाम में ई-स्कूटर उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हम भारतीय राइडर्स को परिवहन के लिए स्‍थायी एवं डायनैमिक साधन उपलब्ध कराने में विश्वास रखते हैं जो स्टाइल और परफॉर्मेंस से कोई समझौता नहीं करता हो और किफायती दाम पर उपलब्ध हो।”

    यह प्रॉडक्ट अब का ऑर्डर के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्‍ध है। कंपनी के अधिकृत डीलर्स के पास भी यह ई-स्कूटर उपलब्ध है। ग्रैफीन वैरिएंट की पेशकश के साथ भारतीय उपभोक्ताओं को इनोवेटिव, भरोसेमंद और किफायती इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान प्रदान करने के लिए ओडिसी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स की प्रतिबद्धता और मजबूत होती है।

संबंधित पोस्ट

सीवरेज विभाग के स्वच्छता मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर मनपा ने किया सम्मानित 

Aman Samachar

रेमंड रीयल्टीने ठाणे में सबसे बडे क्लब हाउस का किया लोकार्पण 

Aman Samachar

नवी मुंबई, खारेगांव, शाहपुर, दापचारी में पार्किंग स्थल निर्धारित करने के लिए पालकमंत्री ने बुलाई आपात बैठक 

Aman Samachar

कैबिनेट मंत्री दर्जा मिलने पर विवेक पंडित का जय परशुराम सेना ने किया सत्कार 

Aman Samachar

लोक अदालत से ग्राम पंचायतों का 91 लाख 83 हजार 616 रुपए बकाया वसूल 

Aman Samachar

 सडकों की मरम्मत नहीं हुई तो टोल कंपनी के खिलाफ उग्र आन्दोलन – शांताराम मोरे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!