Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कैबिनेट मंत्री दर्जा मिलने पर विवेक पंडित का जय परशुराम सेना ने किया सत्कार 

पालघर [ महाराष्ट्र ] ग्रामीण ,आदिवासी समाज के उत्थान विकास के लिए संघर्ष करने वाले श्रमजीवी संगठना के संस्थापक विवेक पंडित को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किये जाने पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य व भगवान परशुराम सेना के संस्थापक ओमप्रकाश शर्मा ने उनका स्वागत किया है . इस अवसर उन्हें डा भारती सुदामे लिखित युग निर्माता परशुराम और एक अंग्रेजी की दो पुस्तक भेट किया . पंडित ने भगवान परशुराम के मार्ग पर चलने की आवश्यकता बताते हुए शर्मा के कार्यों की सराहना किया है .

           श्रमजीवी संगठना के संस्थापक विवेक पंडित से उनके निवास विधायक संसद , ऊसगांव , वसई में मिलकर उनका सत्कार कर भगवान परशुराम पर लिखित दो पुस्तक भेट किया . पंडित ने जय परशुराम सेना के द्वारा भगवान् परशुराम के बारे किये जाने वाले जनजागरण व सामाजिक कार्यों की चर्चा करते हुए शर्मा के प्रयासों की सराहना किया .शर्मा ने बताया कि पंडित ने श्रमजीवी संगठना के माध्यम से करीब 40 वर्षों से राज्य के ग्रामीण आदिवासी जिलों के विकास और लोगों को न्याय , अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया है . उन्हें नया जीवन देने वाले पंडित को पहले राज्य मंत्री का दर्जा मिला था अब उन्हें कैबिनेट मंत्री दर्जा मिला है .पंडित ने जय परशुराम सेना के कार्यों को सहयोग देने का आश्वासन दिया है .

संबंधित पोस्ट

रामगणेश गडकरी रंगायतन का नवीनीकरण का कार्य अंतिम चरण में

Aman Samachar

प्रेमिका के पति की जान से मारने की धमकी देने वाले चार आरोपी पिस्तौल समेत गिरफ्तार

Aman Samachar

मनपा क्षेत्र में चौबीस घंटे में 218 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले , 4 मरीजों की मौत हुई 

Aman Samachar

राज्य सरकार का आधिकारिक यात्री ऐप चलाएगा एसटी निगम — प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

होम क्रेडिट इंडिया ने भारतीय बाज़ार में पूरे किए 10 साल

Aman Samachar

नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर आदिवासी इलाकों में सेवा दे रहे डॉक्टर सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!