Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

रेमंड रीयल्टीने ठाणे में सबसे बडे क्लब हाउस का किया लोकार्पण 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] रेमंड ग्रुप के रीयल एस्टेट उद्यम, रेमंड रीयल्टी ने आज एक महत्वपूर्ण अवसर मनाया क्योंकि उसने अपने पहले प्रोजेक्ट टेन एक्स हैबिटेट के लिए ठाणे के अब तक के सबसे बड़े क्लब हाउस में से एक का उद्घाटन किया। पूरी टेन एक्स हैबिटेट परियोजना पूरी होने से काफी पहले ही पेश, क्लब हाउस इसकी एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस क्लब हाउस को टेन एक्स हैबिटेट प्रोजेक्ट के उस एक हैंडओवर के चरण के बाद पेश किया गया, जिसके तहत 10 में से तीन टावर दिसंबर 2022 में पूरे हो गए और आरईआरए समयसीमा से 24 महीने पहले ग्राहकों को उपलब्ध कराए गए।

         गौतम हरि सिंघानिया, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, रेमंड समूह इस उपलब्धि पर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा,“आज रेमंड रियल्टी के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि हम अपने इस वादे को पूरा कर रहे हैं कि हम न केवल घर उपलब्ध कराते हैं, बल्कि सशक्त समुदाय का निर्माण भी करते हैं। इस विशाल क्लब हाउस को इस तरह तैयार किया गया है कि लोगों को एक ऐसी जगह मिले जहां वे आपस में जुड़ सकें, स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रोत्साहित हों और यहां बिताए क्षण उनके लिए यादगार हों।

         यह क्लब हाउस, 51000 वर्ग फुट से अधिक में फैला है और ठाणे में सबसे बड़े और सबसे हरे-भरे क्लब हाउस में से एक है। यहां निवासियों की विविध रुचियों और प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए कई तरह की सुविधाएं हैं। इस विशाल क्लब हाउस में एक बहुउद्देशीय हॉल, खेल प्रेमियों के लिए एक स्क्वैश और बैडमिंटन कोर्ट, फिल्म प्रेमियों के लिए एक थिएटर, नवीनतम फिटनेस उपकरणों से सुसज्जित एक आधुनिक व्यायामशाला और विश्राम के लिए एक शांत स्विमिंग पूल है। अपनी तरह की कुछ पहली सुविधाओं में एक है, केटरिंग किचन, जो सामुदायिक रसोईघर जैसा है, जहां निवासियों के लिए बड़ी जगह पर अपने मेहमानों के लिए भोजन पकाने की सुविधा है। क्लब हाउस, टेन एक्स हैबिटेट के भीतर सामाजिक और मनोरंजक गतिविधियों का केंद्र बिंदु बनने के लिए तैयार है। जिन ग्राहकों को अभी तक अपने फ्लैटों का कब्जा नहीं मिला है, वे भी क्लब हाउस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। यह अपनी तरह की पहली पेशकश है। इस पहल का यह उद्देश्य है कि टेन एक्स हैबिटेट समुदाय का हर सदस्य सुविधाओं से लाभान्वित हो सके और समग्र जीवन अनुभव का आनंद ले सके।

संबंधित पोस्ट

प्रेमिका से मारपीट मामले की गहन जांच के लिए एसआयटी गठित , मुद्दा विधानसभा में उठाने की आशंका

Aman Samachar

फेस्टिवल के दौरान ‘ड्रग-फ्री महाराष्ट्र’ के बारे में जनजागरण

Aman Samachar

शहर व जिला पत्रकार संघ के शिबिर 50 पैकेट रक्त एकत्रित, 121 लोगों ने लिए आरोग्य परिक्षण का लाभ 

Aman Samachar

केंद्रीय लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए मॉक इंटरव्यू

Aman Samachar

मानसून पूर्व संक्रमण शिबिर बनाने की कांग्रेस ने पालकमंत्री व मनपा आयुक्त से की मांग

Aman Samachar

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई में मनपा ने वसूला 1 लाख 5 हजार जुर्माना

Aman Samachar
error: Content is protected !!