Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

लोक अदालत से ग्राम पंचायतों का 91 लाख 83 हजार 616 रुपए बकाया वसूल 

ठाणे [ युनिस खान ] संपत्ति कर व पानी बिल के बकाया वसूली के लिए विधि सेवा प्राधिकरण भिवंडी एवं पंचायत समिति भिवंडी द्वारा आयोजित लोक अदालत को अच्छा समर्थन मिला है। शाम 5 बजे तक 91 लाख 83 हजार 616 रुपये की वसूली की जा चुकी है.गट विकास अधिकारी डा प्रदीप घोरपडे ने इस आशय की जानकारी दी है।
इस लोक अदालत में घर का कुल कर बकाया 88, 33 , 246 एवं पानी बिल का कुल बकाया 3 ,50, 370 एवं कुल बकाया 91, 83 , 616 रुपये की वसूली की जा चुकी है। माननीय न्यायालय भिवंडी और पंचायत समिति भिवंडी के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ 34 ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों, ग्राम सेवकों, ग्राम पंचायत कर्मचारियों ने इस कार्य के लिए बहुमूल्य सहायता प्रदान की।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी में 5 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aman Samachar

 मुंबई की सेस बिल्डिंग के निवासियों को भी दोगुना क्षेत्र का फल का फ्लैट दिया जाय –  रईस शेख 

Aman Samachar

ठाणे जिले में ई-श्रम पोर्टल पर 62,000 असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण

Aman Samachar

दूर-दराज के इलाकों में भी लोगों के घरों तक पहुंचाएं पानी – आदित्य ठाकरे 

Aman Samachar

महिला उनके ऊपर गिरने वाली थी ,जमानत के बाद विधायक आव्हाड का विस्फोटक बयान

Aman Samachar

अमृता स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी ने लाइफ साइंसेज में एरिजोना विश्वविद्यालय के साथ की साझेदारी

Aman Samachar
error: Content is protected !!