Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 यूक्रेन में फंसा भिवंडी का मेडिकल छात्र , परिजनों में सुरक्षा की भारी चिंता

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी के कामतघर से यूक्रेन में मेडिकल की शिक्षा प्राप्त करने के लिए गया छात्र भी वहां फंसा हुआ है. यूक्रेन-रूस युद्ध शुरू होने से परिजनों में लड़के की सुरक्षा को लेकर भारी चिंता व्याप्त है.

                मिली जानकारी के अनुसार “बापाचा बाप” मराठी साप्ताहिक समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक व मनपा लेबर फ्रंट यूनियन महासचिव संतोष जानू चव्हाण का पुत्र प्रतीक चव्हाण (20) 22 फरवरी को एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गया था.यूक्रेन पहुंचने के 24 घंटे के उपरांत ही रूस और यूक्रेन में युद्ध छिड़ गया है.युद्ध शुरू होने की खबर टीवी पर मिलते ही परिजन सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं. प्रतीक चव्हाण के पिता संतोष चव्हाण ने बताया कि प्रतीक से मोबाइल फोन पर लगातार बातचीत हो रही है.प्रतीक सुरक्षित है.भारत सरकार यूक्रेन में रह रहे सभी छात्रों को देश सुरक्षित वापसी के प्रयास में जुटी है.प्रतीक की सुरक्षित वापसी के लिए परिजन, रिश्तेदार,शुभचिंतक, मित्र ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं.कामतघर स्थित आवास पर शुभचिंतक जाकर संतोष चव्हाण के परिवार को प्रतीक की जल्द ही सुरक्षित वापसी होने की दिलासा दे रहे हैं.

संबंधित पोस्ट

भारत में महिलाओं के लिए शीर्ष शहरों के सूचकांक के दूसरे संस्करण में दक्षिणी शहरों ने अधिक अंक प्राप्त किए

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने मिस.श्वेताल बसु को चीफ ऑफ मार्केटिंग और संचार प्रमुख किया नियुक्त

Aman Samachar

फलाह-ए-आम ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर में 400 लोगों ने किया रक्तदान

Aman Samachar

 एसटीपी प्लांट को स्थानांतरित करने की मांग लेकर आगे आये मानसरोवर वासी

Aman Samachar

ओटीटी चैनल वाऊ सिनेमा की भव्य लॉन्चिंग, अपराधी कौन फिल्म का भी किया गया मुहूर्त

Aman Samachar

मुख्याध्यापक पद से सेवानिवृत्त होने पर वीके सिंह किए गए सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!