Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

घोडबंदर इलाके में 100 बेड के क्रिटिकेयर लाईफ लाईन अस्पताल का पालकमंत्री के हाथो उद्घाटन

ठाणे [ युनिस खान ] घोडबंदर रोड इलाके में क्रिटिकेयर लाईफ लाईन अस्पताल का आज नगर विकास मंत्री व पालकमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथो उद्घाटन किया गया। इस इलाके में नागरिकों के साथ भविष्य में ठाणे शहर के नागरिकों इस अस्पताल का लाभ मिलेगा।

क्रिटिकेयर लाइफ लाईन अस्पताल घोडबंदर रोड के सूरज वाटर पार्क  इलाके में शुरू की गयी है  जिसका पालकमंत्री शिंदे ने उद्घाटन किया।  सौ बेड के इस अस्पताल में 30 बेड वेंटिलेटर व आक्सीजन सेवायुक्त है। आगामी कुछ दिनों में यह अस्पताल कोरोना व अन्य मरीजों को उपचार के लिए सुसज्ज हो जायेगी। उद्घाटन के अवसर पर पालकमंत्री शिंदे के आलावा महापौर नरेश म्हस्के उपस्थित थे।  डा संतोष कदम ,डा संतोष राठी व डा मुकेश उदानी ने क्रिटिकेयर लाईफ लाईन अस्पताल शुरू किया है। ब्लड परिक्षण ,एक्सरे , सोनोग्राफी आदि सेवा उपलब्ध है।  इसमें 50 से क नर्सेस व पैरानर्सिंग स्टाफ चौबीस घंटे सेवा के लिए नियुक्त किये गए है।   घोडबंदर रोड इलाके में नए शहर के रूप में तेजी से विकसित हो रही   रिहायशी सोसायटियों को आवश्यक सेवा मुहैया करने के लिए अस्पताल , माल्स , स्कूल  कालेज जैसे अनेक संसथान अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आज से क्रिटिकेयर अस्पताल शुरू हो गयी है जिससे इलाके के नागरिकों को आरोग्य सेवा उपलब्ध हो जायेगी।

संबंधित पोस्ट

Numeric ने UPS मेंटीनेस में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस स्थापित किेए 

Aman Samachar

डेक्कन यूनिवर्सिटी आस्ट्रेलिया में मास्टर आफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल में वृषाली यादव को छठा स्थान 

Aman Samachar

श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष के हाथो वरिष्ठ कारसेवक ओमप्रकाश शर्मा सम्मानित

Aman Samachar

सड़क दुर्घटना में बीस वर्षीय युवक की मृत्यु 

Aman Samachar

जिला वार्षिक योजना से जनहित व आक्सीजन आपूर्ति के कार्यों को प्राथमिकता दें – राजेश क्षीरसागर 

Aman Samachar

सिडबी द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक की तरलता सुविधा के माध्यम से कम रेटिंग

Aman Samachar
error: Content is protected !!