Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ बड़ौदा ने को-लेंडिग मैकेनिज्म के तहत हाउसिंग लोंस की सोर्सिंग और फाइनेंसिंग के लिए सेंट्रम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (सीएचएफएल) के साथ किया एमओयू साइन 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] बैंक ऑफ बड़ौदा ने को-लेंडिग मॉडल (सीएलएम) मैकेनिज्म के तहत हाउसिंग लोन के उधारकर्ताओं को सोर्सिंग और फाइनेंसिंग के लिए सेंट्रम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (सीएचएफएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौता ज्ञापन पर आज बैंक ऑफ बड़ौदा के मॉर्टगेज एंड अदर रिटेल एसेट्स, के जनरल मैनेजर, श्री हर्षद कुमार टी. सोलंकी और सीएचएफएल के एमडी और सीईओ श्री संजय शुक्ला ने हस्ताक्षर किये।

          सीएचएफएल नए दौर की अग्रणी हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में से एक है, जो टियर 2 और 3 शहरों में अपनी उपस्थिति के साथ ‘मिडिल क्लास वर्ग‘ इंडिया को दीर्घकालिक हाउसिंग फाइनेंस मुहैया करा रहा है जो अब पारंपरिक उधारदाताओं / बैंकों से कर्ज लेते रहे हैं। इस अवसर पर बोलते हुए, बैंक ऑफ बड़ौदा के मॉर्टगेज एंड अदर रिटेल एसेट्स, के जनरल मैनेजर, श्री हर्षद कुमार टी. सोलंकी ने कहा, “यह गठजोड़ दोनों संस्थानों के लिए अनेक अवसर के द्वार खोलता है। बैंक बहुत प्रतिस्पर्धी दरों पर टियर 2 और टियर 3 शहरों के बाजारों में गहराई से प्रवेश करने में सक्षम होगा। बैंक एक वित्तीय वर्ष में हाउसिंग लोन सेगमेंट बिजनेस में 1000 करोड़ रुपये तक कर्ज मुहैया कराएगा।

           सीएचएफएल के एमडी और सीईओ श्री संजय शुक्ला ने कहा, “हम अपने एक पार्टनर के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा का स्वागत करते हैं और अनडिजर्व्ड और अनसर्व्ड सेंगमेंट्स को क्रेडिट फ्लो को अधिकतम बनाने में एक दूसरे की ताकत का लाभ उठाने के लिए सहयोगात्मक दृष्टिकोण में विश्वास करते हैं।”

संबंधित पोस्ट

काजल यादव के बाद विक्रम राजपूत यामिनी सिंह के साथ करेंगे भोजपुरी फ़िल्म

Aman Samachar

ठाणे जिले में रात 8 बजे तक 29,000 नागरिकों का टीकाकरण

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने क्यूआईपी मार्ग से 2,000 करोड़ रुपये इक्विटी पूंजी और 10 वर्षीय बांड जारी करके 500 करोड़ रुपये की टियर-II पूंजी जुटाई

Aman Samachar

2050 तक भारत के फलते-फूलते रियल एस्टेट क्षेत्र की संभावनाएं –  अमित चोपड़ा

Aman Samachar

पीएनबी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस

Aman Samachar

नाट्य गृह व सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े जरूरतमंद लोगों को राशन व जीवन आवश्यक वस्तुएं वितरित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!