Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राज्य परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने खोपट एसटी बस डिपो का दौराकर दिए आवश्यक निर्देश 

ठाणे [ युनिस खान ] राज्य मंत्रिमंडल में विभागों का आवंटन के बाद राज्य परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने रविवार सुबह दौरा कर खोपट बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से चर्चा संवाद स्थापित करते हुए यात्रिओं को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का अधिकारीयों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने का कहा कि वे राज्य के सभी बस डिपो का दौरा करेंगे।

        राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 15 फरवरी 2024 को खोपट बस डिपो में इलेक्ट्रिक बस सेवा के उद्घाटन के अवसर पर परिवहन सेवाओं, बस डिपो और कर्मचारियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं में सुधार के लिए कुछ सुझाव दिए थे।  परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने खोपट बस डिपो का दौरा किया और सेवाओं, प्रबंधन और कर्मचारियों की सुविधाओं की समीक्षा की।

       यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ कर्मचारियों को सुसज्ज वातावरण प्रदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए हैं। उन्होंने बस डिपो में स्वच्छता गृह, प्रतीक्षालय एवं पेयजल सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने वहां नागरिकों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जाना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिये।

       खोपट एसटी बस डिपो पर अतिक्रमण और भीड़भाड़ को तुरंत रोकने के लिए संबंधित अधिकारी को सूचित कर दिया गया है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि वह योजना और समस्याओं की समीक्षा के लिए राज्य के सभी बस डिपो का भी दौरा करेंगे और आवश्यक सुधार के लिए प्रयास करेंगे।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने शुरू किया महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र, 2023 

Aman Samachar

Aman Samachar

सहायक मनपा आयुक्त आहेर की शैक्षणिक योग्यता व भ्रष्टाचार की जांच कराने की आयुक्त व गृहमंत्री से मांग 

Aman Samachar

हवाई अड्डों के रनवे का विस्तार करते हुए हर तालुका में हेलीपैड बनाया जाए – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

नाबालिग विकलांग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला चाचा गिरफ्तार 

Aman Samachar

महाराष्ट्र के उद्योग गुजरात जाने का कारण सरकार की विफलता – डा जितेन्द्र आव्हाड

Aman Samachar
error: Content is protected !!