Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

भिवंडी [ युनिस खान ] शहर में दो अलग-अलग जगहों से लाखों रुपये कीमत के कपड़ा चोरी होने की घटना हुई है.पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दिया है .

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना शांतिनगर पुलिस स्टेशन हद्द अंर्तगत केजीएन चौक विलाल मस्जिद के पीछे तरीक हुसैन शमशेर हुसैन अंसारी के रेडीमेड गारमेंट कारखाने का दरवाजा तोड़ कर अज्ञात चोर ने लगभग 1 लाख 85 हजार रुपये कीमत के तैयार रेडीमेड कपड़े की चोरी कर रफूचक्कर हो गया है.कारखाना मालिक अंसारी ने शिकायत शांतिनगर पुलिस से की है.दूसरी घटना शहर पुलिस स्टेशन हद्द अंर्तगत स्थित लोहाटी कंपाउड में नाइस टेलर की दुकान का शटर तोड़ कर अज्ञात चोर ने ग्राहकों के कपड़े सहित सिलाई कर रखा हुआ लगभग 21 हजार 500 रुपये कीमत का तैयार पेंट शर्ट उठा ले गए हैं. नाइस टेलर दुकानदार निजामुद्दीन मोहम्मद हुसैन मोमिन ने अज्ञात चोर के खिलाफ शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई हैं. चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में चिंता व्याप्त है. जागरूक नागरिकों ने पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण से सुरक्षा के लिए रात में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाए जाने की मांग की है.

संबंधित पोस्ट

संजय सिंह बने मुंबई राकांपा हिन्दी भाषी विभाग के महासचिव

Aman Samachar

सिंगापुर एयरलाइंस ने नई सुविधाओं और अधिक लाभों के साथ हाईफ़्लायर बिजनेस ट्रैवल प्रोग्राम की शुरुआत

Aman Samachar

ओटीएम मुंबई – पहली प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पर्यटन व्यापार प्रदर्शनी में महामारी के बाद पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Aman Samachar

छात्रों और उनके अभिभावकों ने भी लगाए देशी पौधे

Aman Samachar

खतरनाक इमारतों के स्थायी समाधान खोजने के लिए क्लस्टर योजना बनाएं – नगर विकास मंत्री 

Aman Samachar

काजल यादव के बाद विक्रम राजपूत यामिनी सिंह के साथ करेंगे भोजपुरी फ़िल्म

Aman Samachar
error: Content is protected !!