Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी के आवास पर होली मिलन समारोह में जुटे गणमान्य

प्रतापगढ़ (सुरेश महाराज) मान्धाता क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी और भाजपा नेता बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी (पिंटू तिवारी) के आवास पर होली मिलन समारोह का शानदार आयोजन किया गया जहां पर फूलों की होली मनाई गयी। गुलाल और अबीर के स्थान पर फूलों की पंखुड़ियों की एक दूसरे पर वर्षा कर होली मनाई गई। भाजपा नेता बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी ( पिंटू तिवारी) ने सभी  लोगों पर पुष्प वर्षा कर होली की बधाई देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति को मजबूत बनाने और हिंदुत्व की अखंडता को कायम रखने के इस पावन पर्व होली पर हम सभी एकजुट होकर आपसी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे से गले मिलते हैं।
        भाजपा नेता बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी (पिंटू तिवारी) के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित लोगों ने इस शानदार आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा नेता बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी (पिंटू तिवारी) हिंदुत्व और सनातन संस्कृति के वास्तविक संवाहक है। क्षेत्र में पिंटू तिवारी लोकप्रिय व्यक्तिव है और जनता के सुख-दुख में शामिल होकर गांव समाज की सेवा में लगे रहते हैं। भाजपा नेता बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी (पिंटू तिवारी) ने होली मिलन समारोह उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस होली मिलन समारोह में पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, जिला संचालक हेमंत जी,सूर्य नारायण तिवारी,शिवा कांत दुबे, अवनीश कुमार मिश्र, पत्रकार धर्मेन्द्र दुबे, अतुल कुमार यादव,सत्य प्रकाश ओझा , सुभाष पांडेय, अभिषेक तिवारी, शम्भू नाथ मिश्रा, मुन्ना मिश्रा,राम अभिलाष मिश्रा, विनोद कुमार पांडेय, कृष्ण चंद्र त्रिपाठी, अविनाश तिवारी अद्वैत दशरथ तिवारी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

पेट्रोल व जीवन आवश्यक वस्तुओं दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने निकाली साइकिल रैली

Aman Samachar

इंडिया गठबंधन को सशक्त देशव्यापी आंदोलन करने की जरूरत –  कमलाकांत त्रिपाठी

Aman Samachar

रईस हाई स्कूल में मशहूर शायर ताहिर नक़्क़ाश का सत्कार 

Aman Samachar

पुलिस ने चोरी गए 52 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाया 

Aman Samachar

क्षय एवं कुष्ठ रोग के मरीजों की जानकारी देकर करें सहयोग- डा बुशरा सैयद 

Aman Samachar

अकलोली में पति-पत्नी की गला काटकर निर्मम हत्या से सनसनी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!