Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सरस बिक्री प्रदर्शनी में महिलाओं के उत्पादों की बिक्री 66.31 लाख की रिकॉर्ड बिक्री 

 ठाणे [ युनिस खान ] वज्रेश्वरी महोत्सव “कोकण सरस, जिला स्तरीय सरस और मिनी सरस बिक्री प्रदर्शनी को ग्राहकों का अच्छा सहयोग मिला है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के उत्पादों की 66.31 लाख की रिकॉर्ड बिक्री हुई है।

        विशेष रूप से महिलाओं द्वारा स्वयं बनाए गए विभिन्न खाद्य पदार्थों, हस्तशिल्प, कपड़े और घरेलू वस्तुओं के लिए 188 स्टॉल लगाए गए थे।  इसमें 450 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इनमें से 19 खाद्य स्टॉल और 169 हस्तशिल्प, कपड़े और विभिन्न घरेलू वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए थे।  मुंबई, मुंबई उपनगरों और ठाणे और अन्य जिलों से लगभग 15,000 ग्राहकों ने सरस प्रदर्शनी का दौरा किया और खरीदारी की। परियोजना निदेशक, जिला ग्रामीण विकास प्रणाली, जिला परिषद, ठाणे छायादेवी शिसोदे ने बताया कि इस प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाई गई 66.31 लाख मूल्य की वस्तुओं की रिकॉर्ड बिक्री हुई है।

संबंधित पोस्ट

मुंबई – नागपुर बुलेट ट्रेन समेत सात मार्गों पर बुलेट ट्रेन चलाने की योजना पर काम शुरू

Aman Samachar

 एमजीएल आरोग्य उपक्रम के अंतर्गत ऑटो रिक्शा ड्रायवर्स के लिए आयोजित किए मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिबिर 

Aman Samachar

भिवंडी में मोटर सायकिल चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार 

Aman Samachar

ड्रग्स के कारोबार पर अंकुश लगाने और युवा पीढ़ी का भविष्य बचाने की पुलिस आयुक्त से मांग 

Aman Samachar

पेट्रोल भराने वाले वाहन धारकों को गुलाब का फूल देकर राकांपा ने दर वृद्धि के खिलाफ किया आन्दोलन 

Aman Samachar

ठाणे जिले के तीनों लोकसभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल से उम्मीदवारों के नामांकन प्रक्रिया शुरू – अशोक शिनगारे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!