Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

उषा सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा बच्चों को कांपी और स्टेशनरी कीट वितरित

प्रतापगढ़ ( सुरेश महाराज ) मान्धाता ग्राम सभा बरिस्ता के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को उषा सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा कांपी और स्टेशनरी किट का वितरण किया गया। ग्राम सभा बरिस्ता के बरियार पुर पुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में उषा सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा कांपी और स्टेशनरी किट करने के लिए पीसीएस अधिकारी प्रदीप सिंह, रिटायर शिक्षक और ग्राम सभा बरिस्ता के वरिष्ठ समाजसेवी भुवनेश्वर सिंह (गोपाल सिंह), मुक्तेश्वर सिंह (सुभाष सिंह), पहुंचे और विद्यालय के बच्चों को कांपी और स्टेशनरी किट वितरण करने के साथ साथ अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा जीवन का अहम हिस्सा है। बगैर शिक्षा के व्यक्ति और समाज अधूरा है शिक्षा के प्रति हमारी मेहनत और लग्न गांव, समाज और देश में हमे एक अलग मुकाम दे सकती हैं।
       बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करना चाहिए , पीसीएस अधिकारी प्रदीप सिंह ने कहा कि उषा सिंह मेमोरियल ट्रस्ट गरीब जरूरतमंद के लिए हमेशा खड़ा रहेगा स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए उषा सिंह मेमोरियल ट्रस्ट प्राथमिकता के आधार पर सहयोग करेगा, पीसीएस अधिकारी प्रदीप सिंह ने बच्चों से खुलकर कहा कि हम आपके गांव के है और उषा सिंह मेमोरियल ट्रस्ट आपके गांव का है शिक्षा से संबंधित समस्या हो बेहिचक सपंर्क कीजिए यथासंभव सहयोग किया जायेगा। इस अवसर पर शिक्षक,कवि अखिलेश पांडेय ने कहा कि गांव समाज को प्रदीप सिंह जैसे लोगों की जरूरत है जो गांव से दूर रहकर भी गांव समाज के बारे में सोचते हैं, इस तरह के सोच वाले दो चार लोग गांव समाज में सक्रिय हो जाएं तो गांव समाज की दिशा और दशा बदल सकती है। प्रधानाध्यापक सुभाष पांडेय ने उषा सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा शुरू किए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उषा सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की टीम का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने करतल ध्वनि से सभी मेहमानों का स्वागत किया, कार्यक्रम का सफल और सुंदर संचालन शिक्षक, कवि अखिलेश पाण्डेय ने किया।

संबंधित पोस्ट

एक्सिस बैंक, प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज द्वारा कोरोना वारियर्स का सम्मान

Aman Samachar

शिवाजी महाराज के पुतले का दूध से अभिषेक कर राकांपा ने किया बोम्मई की प्रतिमा को चप्पल मारो आंदोलन

Aman Samachar

चौबीस घंटे में कोरोना से 77 मरीज मिलने से ठाणे शहर कोरोना मुक्त होने की राह पर

Aman Samachar

सिडबी का यूपीडा के साथ संयोजन एरोस्पेस एवं रक्षा क्षेत्र में एमएसएमई उद्यमों को सहायता देने का समझौता 

Aman Samachar

विधायक केलकर के प्रयासों से ट्रैफिक वार्डन को मिला प्रलंबित वेतन 

Aman Samachar

 मेट्रो रेल की अंडर ग्राउंड योजना सहित धामनकर नाका फ्लाईओवर नहीं टूटने से परियोजना में विलंब के आसार

Aman Samachar
error: Content is protected !!