Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ बड़ौदा ‘गिफ्ट आईएफ़एससी’ में स्टार्ट-अप के लिए एक वैकल्पिक गेटवे की सुविधा

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अग्रणी और भारत के अंतरराष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (बैंक) ने घोषणा की है वह भारतीय स्टार्टअप्स की विशेष जरूरतों को पूरा करने के लिए व्यापक समाधान प्रदान करता है। बैंक की ये सेवाएं गिफ्ट सिटी में इसकी आईएफ़एससी शाखा, भारत में इसके व्यापक नेटवर्क, 16 समर्पित स्टार्टअप शाखाओं और 17 देशों में एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति के जरिए प्रदान की जाती हैं।

        बैंक ऑफ़ बड़ौदा गिफ्ट सिटी में शुरुआती चरणों में परिचालन स्थापित करने वाले संस्थानों में से एक था। बैंक की आईएफ़एससी बैंकिंग यूनिट स्टार्टअप को स्थानीय स्तर पर विदेशी मुद्रा चालू और बचत खातों जैसे वैश्विक बैंकिंग समाधानों की एक सीरीज के साथ उपलब्ध कराती है; जिसमें विदेशी मुद्रा में सावधि जमा; बाहरी वाणिज्यिक उधार ऋण; व्यापार वित्त सुविधाएं; विदेशी मुद्रा में ऋण/सिंडिकेशन ऋण और लेनदेन आधारित इंटरनेट बैंकिंग सुविधा शामिल हैं। बैंक एनआरई/एफसीएनआर डिपॉजिट पर लोन और आईबीयू में डिपॉजिट पर लोन की पेशकश करता है।

       गिफ्ट सिटी में बैंक की आईएफ़एससी बैंकिंग यूनिट के जरिए बैंक तीन प्रमुख विदेशी मुद्राओं यानी यूएस डॉलर, यूरो और ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग में स्टार्टअप सहित अपने रिटेल और कॉर्पोरेट ग्राहकों को लेनदेन-आधारित इंटरनेट बैंकिंग सुविधा देने वाला पहला और एकमात्र बैंक है। यह सुविधा स्टार्टअप्स को उनके खातों तक 24/7 एक्सेस प्रदान करती है और सुरक्षित तरीके से आसानी से बैंकिंग लेनदेन और निधि अंतरण करने की सुविधा और फ्लेक्सबिलटी प्रदान करती है।

       इसके अलावा, बैंक ने भारतीय स्टार्ट-अप की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम “बॉब वर्ल्ड स्टार्टअप” शुरूआत की है। बैंक ने विशेष संबंध प्रबंधकों के जरिए व्यक्तिगत सेवाएं प्रदान करने के लिए देश के प्रमुख स्टार्टअप केंद्रों यथा गुरुग्राम, दिल्ली, नोएडा, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद, पुणे, हैदराबाद, चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, इंदौर, कोच्चि और राजकोट में 16 समर्पित स्टार्टअप शाखाएं स्थापित किए हैं ।

      इस सुविधा के जरिए स्टार्टअप उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला से चुनने में सक्षम होंगे, जिसमें कस्टमाइज्ड स्टार्टअप चालू खाते, विदेशी मुद्रा सेवाएं, अत्याधुनिक भुगतान गेटवे, प्वाइंट ऑफ सेल सिस्टम, कैश मैनेजमेंट सिस्टम, कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड और बिजनेस लोन शामिल हैं।

      बैंक ने स्टार्ट-अप के लिए आवश्यक गैर-बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने हेतु क्लाउड सेवाओं, एकाउंटिंग और विधिक सेवाओं, मानव संसाधन और पेरोल सेवाओं, मार्केटिंग सेवाओं और मेंटरशिप हेतु प्रमुख सेवा प्रदाताओं के साथ भी करार किया है।बैंक ऑफ बड़ौदा की पेशकशों की अधिक जानकारी के लिए, स्टार्टअप बैंक से start@bankofbaroda.com पर संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

यूपीएससी, एमपीएससी और 10वीं-12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को किया गया सम्मानित

Aman Samachar

पीएनबी ने अपने संस्थापक लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Aman Samachar

मेडिका ने ब्लैडर कैंसर जागरूकता महीने के दौरान अपने हेमाट्यूरिया क्लिनिक का किया उद्घाटन

Aman Samachar

उत्तर भारतीय समाज का तीज कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न 

Aman Samachar

चिंदी कपड़ा गोदाम में आग लगने से 3 गोदाम का माल जलकर राख

Aman Samachar

स्टेशन एरिया में मनमानी करने वाले रिक्शा ड्राइवरों पर केस दर्ज होगा – संजय केलकर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!