Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

होंडा की नई ग्‍लोबल एसयूवीएलीवेट ने भारत में ग्‍लोबल डेब्‍यू किया   

दिल्ली [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में प्रीमियम कार बनाने वाली प्रमुख कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने आज भारत में आयोजित एक वर्ल्ड प्रीमियर इवेंट में होंडा की नई ग्‍लोबल एसयूवी – होंडा एलीवेट का अनावरण किया। एलीवेट को इस साल त्योहारी सीजन के दौरान भारत में लॉन्च किया जाएगा।

       भारत, ग्‍लोबल स्तर पर ऑल-न्‍यू एसयूवी एलीवेट का निर्माण और बिक्री करने वाला पहला देश होगा। जबकि एलीवेट की शुरुआती पेशकश घरेलू बाजार पर केंद्रित है, वहीं भारत का लक्ष्य ग्‍लोबल स्तर पर एसयूवी की भारी माँग को पूरा करते हुए दुनिया के अन्य हिस्सों में नए मॉडल के लिए एक महत्वपूर्ण निर्यात केंद्र के रूप में काम करना है।

         एलीवेट‘अर्बनफ्रीस्टाइलर‘ की भव्य अवधारणा पर बनाया गया है। इसका उद्देश्य अपनी जबरदस्त आधुनिक डिजाइन और व्यावहारिकता से व्यस्त जीवनशैली और वैश्विक मानसिकता वाले ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करना है। साथ ही यह शहर में और बाहर हमेशा ऐडवेंचर के लिये तैयार लोगों को शानदार,अविश्वसनीयरूपसेबहुपयोगी, आरामदायक और मजेदार एसयूवी ड्राइव का अनुभव प्रदान करेगी।

          एलीवेट एक मिड-साइज़ एसयूवी है, जिसमें भडकदार और गठीली एक्सटीरियर डिजाइन के साथ आकर्षक फ्रंट फेस, शार्प कैरेक्टर लाइंस और यूनिक रेयर डिजाइन शामिल हैं। एक साथ इन सभी खूबियों की बदौलत यह वाहन सड़क पर दमदार उपस्थिति पेश करता है। फ्रंट फेस में होंडा की सिग्नेचर ग्रिल दिखाई देती है, जिसके किनारे स्लीक एलईडी हेडलाइट्स हैं। इसके अलावा इसके साइड प्रोफाइल इसके स्पोर्टी कैरेक्टर को उभारते हैं। इसमें पीछे की ओर विशिष्ट टेलगेट डिजाइन और एलईडी टेललाइट्स लगाईं गई है।

संबंधित पोस्ट

उप नगरीय ट्रेन की चपेट में आने दो लोगों की मौत, दो घायल गंभीर घायल

Aman Samachar

एसओएस चिल्ड्रन विलेज ऑफ इंडिया ने 2 वर्षों में 2000 से अधिक युवाओं को किया प्रशिक्षित

Aman Samachar

यातायात पुलिस के साथ नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने मनाई दिवाली

Aman Samachar

सिडबी के सीएमडी द्वारा वेस्ट टू वेल्थ – मछली के शल्क से कृत्रिम आभूषण कार्यक्रम का उद्घाटन

Aman Samachar

लड़की के अपहरण की धमकी देकर व्यापारी से 5 लाख रूपये मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar

इमारत का मलबा गिरने से भिखारी की मौत

Aman Samachar
error: Content is protected !!