Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

50 वर्षीय समाजसेवी शरीफ खान बने एड.शरीफ खान 

मुंबई ( युनिस खान ) मुलुंड के समाज सेवक,राजनेता शरीफ खान ने 50 वर्ष की आयु में कठिन परिश्रम एवम परिवार का भरण-पोषण करते हुए मुंबई विश्वविद्यालय से वकालत एल.एल.बी डिग्री हासिल किया है।
    शरीफ खान मूलत: ग्राम- चांद पुर,तहसील पट्टी,प्रताप गढ़,उ.प्र.के निवासी है। पारिवारिक दायित्व के चलते 1991 में 8वीं पास करने के पश्चात पढाई छोड दिये और रिक्शा व्यवसाय से जुड़  गये। बच्चों को पढ़ाई करते देख 26 साल बाद पढ़ाई की ललक उठी।और 2017 में उन्होंनें एस.एस.सी.का फार्म भरा।और सेकंड क्लास पास हुये।2019 में12वीं में कामर्स से सेकंड क्लास उत्तीर्ण हुये। फिर बी.एल.एस.एल.एल.बी (पांच वर्षीय पाठ्यक्रम) का इन्टरेंस परीक्षा दिये और पास होकर अस्मिता विधी कालेज,विक्रोली में एडमिशन लिया। पांच वर्ष मेहनत से पढ़ाई कर बी.एल.एस.एल.एल.बी.में फर्स्ट क्लास पास हुये।
       शरीफ खान समता हाकर्स युनियन के अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र कांग्रेस उ.भा.सेल के सचिव हैं। शरीफ खान के उज्जवल भविष्य हेतु वरिष्ठ समाज सेवक डॉ.बाबूलाल सिंह, बीरेन्द्र पाठक, रामदास सोनावणे, डॉ.सचिन सिंह (अध्यक्ष युवा ब्रिगेड एसोसिएशन),दयाशंकर पाल (कराटे प्रशिक्षक), राकेश मिश्रा,सियाराम सिंह (शिक्षाविद),परेश रामानी, हृदय नारायण सिंह,नरेंद्र सिंह,सुभाष चंद्र जायसवाल,गोविंद जायसवाल,सुरज वर्मा,विनय जायसवाल ने केशवपाडा,पी.के.रोड,मुलुंड में युवा ब्रिगेड एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शाल पुष्प गुच्छ देकर मिठाई खिलाकर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

संबंधित पोस्ट

विवाह के स्वागत समारोह में मिले उपहार व नगदी मंदिर के लिए किया दान 

Aman Samachar

जयनाथ बी.  यादव का सेवा साफल्य सम्मान समारोह संपन्न

Aman Samachar

114 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर मनपा ने वसूले 48,500 रुपये का जुर्माना 

Aman Samachar

कोरोना की तीसरी लहर में छोटे बच्चों के लिए ज्यादा सावधानी बरतनी होगी – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

पर्यावरण जागरूकता के लिए शिवशान्ति प्रतिष्ठान ने किया वृक्षारोपण

Aman Samachar

भंडारगृहों में कृषि उत्पादों पर फ्यूमिगेशन सेवाओं पर जीएसटी में छूट को वापस लेने के आदेश पर पुनर्विचार हो

Aman Samachar
error: Content is protected !!