Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

एंटीजन टेस्टिंग शिबिर में 350 लोगों की जांच में 3 आटोरिक्शा चालक पॉजिटिव मिले

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा ,कोविड जीरो मिशन के तहत उथलसर प्रभाग समिति व दक्षता समिति के माध्यम से नगर सेवक कृष्णा पाटील और नगर सेविका नंदा पाटील के मार्गदर्शन में कोविड एंटीजन टेस्टिंग शिबिर का आयोजन किया गया। इस एंटीजन टेस्टिंग शिबिर में करीब 350 लोगों ने लाभ लिया है। प्रभाग क्रमांक 3 गोकुल नगर  में आयोजित शिबिर में हुई एंटीजन

                  टेस्ट में काल्हेर  दो व मनोरमा नगर के एक ऑटो रिक्शा चालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर योग्य मार्गदर्शन कर आगे उपचार के लिए भेज दिया गया। आज रविवार को गोकुल नगर , जगमाता मंदिर ,नगर सेवक कार्यालय , कोलबाड ,व वृन्दावन बस स्टाप आदि इलाके में आयोजित एंटीजन टेस्टिंग जांच शिबिर में 350 लोगों ने लाभ लिया।  इसमें ऑटो रिक्शा चालक ,दूकानदार ,ठेका मजदूर आदि शामिल हुए। कोविड नियमों का पालन करते हुए जांच शिबिर का आयोजन किया गया।  सोशलडिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए भाजपा के पदाधिकारी ,सचिव सचिन पाटील ,मंडल अध्यक्ष विजय रेडेकर ,महिला मोर्चा की सचिव रुकसाना शेख कांचन पाटील ,सपना अच्छा ,सुरेश पवार ,विनायक गायफाड़े विशाल बिरजे ,विकास बेलोसे , अशोक जैसवार ,शंकर जाधव ,गजानंद विश्वकर्मा ,आदि कार्यकर्ताओं ने विशेष सहयोग किया।  उथल प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त शंकर पाटोले , कार्यालय अधीक्षक सुनीता सातपुते , मनपा के राजू अंधारे , मंगेश जाधव , एंटीजन टेस्ट टीम के अमित पोवार ,प्रमोद गुडुलकर , स्वप्निल , सन्देश पाटील के साथ डा अक्षय झोडगे ,डा जयेश परमार ,डा अश्विनी देशपांडे , डा हर्षला पाटील आदि  ने शिबिर में योगदान दिया।  नगर सेवक कृष्णा पाटील व नगर सेविका नंदा पाटील ने शिबिर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले आरोग्य कर्मी व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

जौनपुर में फिल्म अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य पर हमला की घोर निंदा,अभिनेता मयंक दुबे सरकार को देंगे ज्ञापन

Aman Samachar

सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ मुंबई के रक्तदान शिविर कर्मचारियों ने बढ़ चढकर लिया हिस्सा

Aman Samachar

नवोदय विद्यालय में मुफ्त शिक्षा के लिए जिलाधिकारी ने किया आवाहन 

Aman Samachar

शुक्रवार सुबह से दुसरे दिन सुबह तक शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति खंडित रहेगी

Aman Samachar

टीडीसी बैंक के डायरेक्टर नीलेश सांबारे ने संपूर्ण मानदेय व भत्ता कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा के लिए दिया

Aman Samachar

टीपी रिन्यूएबल माइक्रोग्रिड और सिडबी राष्ट्रव्यापी1000 ग्रीन ऊर्जा उद्यम स्थापित करने के लिए साथ आए

Aman Samachar
error: Content is protected !!