Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राष्ट्रगान एवं राज्यगीत गायन प्रशिक्षण कार्यक्रम का भिवंडी में सफल आयोजन

ठाणे ( यूनिस खान ) कोकन मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी,भिवंडी के तत्वावधान में जी.आर.जी. म्यूज़िक ग्रुप,भिवंडी तथा कोहिनूर म्यूज़िक अकादमी, मालेगांव के संयुक्त सहयोग से रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, भिवंडी में राष्ट्रगान एवं राज्यगीत के सही उच्चारण और प्रस्तुति पर आधारित अध्यापकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में भिवंडी के उर्दू, मराठी,हिंदी एवं अंग्रेज़ी माध्यम के विभिन्न विद्यालयों के 175 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
           कार्यक्रम का मार्गदर्शन लंदन कॉलेज ऑफ ट्रिनिटी से प्रशिक्षित प्रसिद्ध संगीत प्रशिक्षक अबुल फैसल (मालेगांव)ने किया।उन्होंने प्रतिभागियों को राष्ट्रगान और राज्यगीत के सही उच्चारण, स्वर, लय, ताल, गति तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर संगीत वाद्ययंत्रों की सहायता से शिक्षकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, जिसे सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत उपयोगी,ज्ञानवर्धक एवं प्रभावी बताया। लगभग छह घंटे तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर के.एम.ई. सोसायटी केसचिव दानियाल काज़ी ने अपने संबोधन में इस अभिनव एवं उद्देश्यपूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान और राज्यगीत का सही एवं सम्मानपूर्वक गायन राष्ट्रीय चेतना,अनुशासन तथा देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं।
         रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी ने प्रशिक्षक अबुल फैसल, जी.आर.जी. म्यूज़िक ग्रुप, कोहिनूर म्यूज़िक अकादमी तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी आयोजकों की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में सभी सहभागी शिक्षकों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

संबंधित पोस्ट

मानसूनी बीमारियों से निपटने के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था सुसज्ज 

Aman Samachar

चौधरी गयाप्रसाद यादव भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा कल्याण जिला सचिव नियुक्त

Aman Samachar

 ठाणे कांग्रेस की एसआईआर ट्रेनिंग में कार्यकर्ताओं की रिकॉर्ड मौजूदगी

Aman Samachar

कोरोना की दूसरी लहर आने कीं  आशंका अभी भी बरक़रार – डा. दिलीप पवार 

Aman Samachar

बाढ़ के कारण राज्य परिवहन निगम के किराए में 10 प्रतिशत की वृद्धि रद्द

Aman Samachar

विधान परिषद के विरोधी पक्षनेता प्रवीण दरेकर के खिलाफ राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस ने किया आन्दोलन

Aman Samachar
error: Content is protected !!