Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सब्जी लेने जा रही महिला से 29 हजार के गहनों की ठगी 

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी के खान कंपाउंड से सब्जी खरीदने जा रही 46 वर्षीय महिला को 2 ठगबाजों ने अपनी बातों में उलझाकर 29 हजार रुपये कीमत के सोने का आभूषण ठगी कर चम्पत हो गए हैं। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ भादंवि की धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
          पुलिस के अनुसार, गैबीनगर, अनिस चिर्डन्स नर्सिंग होम के पास स्थित स्टार अपार्टमेंट के पहिला मंजिल पर रहने वाली गृहणी बब्बूनिसा समसूल्ला मंसूरी (46) खान कंपाउंड, अवलिया मस्जिद की गली के पास से सब्जी खरीदने जा रही थी। इसी दौरान  2 अज्ञात लोगों ने महिला मंसूरी से बात करते समय कुछ सुंघा दिया जिससे वह अर्धमूर्छित हो गई। बेहद चालाकी से ठग महिला के गले से सोने की चैन निकालकर फरार हो गए। ठगी के बाद होश आने पर मंसूरी ने शांतिनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

संबंधित पोस्ट

ड्यूटी पर रहते मृत शासकीय कर्मचारियों के परिवार के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

अमृता विश्व विद्यापीठम के स्मार्ट ग्रिड्स से उत्पन्न नाविन्यपूर्ण ऊर्जा से रौशन हुए 13 गांव

Aman Samachar

सरपंच के आमरण अनशन के बाद मालोड़ी टोलनाका पर टोल वसूली बंद 

Aman Samachar

स्वयंसिद्धी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्रों द्वारा स्वच्छता मुहिम

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जीते दो डीएससीआई एआईएसएस अवार्ड – 2022 

Aman Samachar

सिडबी द्वारा एमएसएमई इकाइयों को पर्यावरण सक्षम बनाने के लिए विभिन्न विकासात्मक और वित्तीय उपाय

Aman Samachar
error: Content is protected !!