Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी अपने ग्राहकों को 12 दिसंबर, 2022 तक केवाईसी अपडेट के लिए किया आह्वान 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुरूप, देश का अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) अपने ग्राहकों को 12 दिसंबर 2022 से पहले “अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी)” जानकारी अपडेट करने का आह्वान कर रहा है।बैंक ने ग्राहकों के पंजीकृत पते पर दो नोटिस भेजे हैं और उन ग्राहकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस अधिसूचना भेजी है जिनके खाते केवाईसी अपडेशन के लिए देय हो गए हैं। इसके अतिरिक्त इसे बैंक के सोशल मीडिया हैंडल पर प्रकाशित किया गया है और दिनांक 20.11.2022 तथा 21.11.2022 को समाचार पत्रों में विज्ञापित किया गया है।

          समाचार पत्र में प्रकाशित अधिसूचना में कहा गया है कि “आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी ग्राहकों के लिए केवाईसी अपडेशन अनिवार्य है।यदि आपका खाता 30.09.2022 तक केवाईसी अपडेशन के लिए देय हो गया है, तो आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर पूर्व में भेजे गए नोटिस एसएमएस के संदर्भ में, आपसे अनुरोध है कि 12.12.2022 से पहले अपना केवाईसी अपडेट करने के लिए अपनी मूल शाखा से संपर्क करें। अपडेशन न करने पर आपके खाते में परिचालन प्रतिबंधित हो सकता है।”

          केवाईसी अनुपालन प्रक्रिया के हिस्से के रूप में पीएनबी ग्राहकों से अनुरोध है कि वे अपने बैंक खाते/(खातों) का सुचारू संचालन हेतु अपनी अद्यतन जानकारी जैसे पहचान प्रमाण, पते का प्रमाण, हालिया फोटो, पैन, आय का प्रमाण, मोबाइल नंबर (यदि उपलब्ध नहीं है) या कोई अन्य केवाईसी जानकारी उनकी आधार शाखा को बैंक के साथ पंजीकृत ईमेल-आईडी के माध्यम से/डाक द्वारा/पत्र द्वारा/व्यक्तिगत रूप से उनकी मूल शाखा में जमा कराएं।

संबंधित पोस्ट

डॉ श्रीकृष्णनाथ पांचाल ने आज ठाणे जिलाधिकारी का पदभार संभाला

Aman Samachar

नवी मुंबई मनपा के विशेष कार्यों की मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव ने की सराहना

Aman Samachar

 ठाणे मनपा के आपदा प्रबंधन दल में 79 पदों के सृजन को मुख्यमंत्री की मंजूरी

Aman Samachar

प्रतिबंधित गुटका व जम्बकूजन्य पदार्थ के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar

मनपा में भाजपा गटनेता पद पर मनोहर  डुंबरे की नियुक्ति की महापौर ने महासभा में की घोषणा 

Aman Samachar

 45 लाख रूपये की लूट मामले में तीन पुलिस समेत चार गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!