Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कल्याण में फर्जी किसान बनकर जमीन खरीदने का मामला, उप जिलाधिकारी ने दिया स्थगन आदेश 

कल्याण [ अमन न्यूज नेटवर्क ] कल्याण तहसील में फर्जी किसान बनकर कृषि जमीन खरीदने का गोरखधंधा जोरों से चल रहा है . इससे सरकार औऱ किसानों को करोड़ो का चूना लगाये जाने का एक मामला प्रकाश में आया हैं और इस बारे में शिकायत मिलने उप जिलाधिकारी अभिजीत भांडे पाटिल ने विशाल कुमार मथुरा  गुप्ता की अपील के बाद रायता विलेज में सर्वे नंबर 121/ फ के एक भूखंड के बारे में तहसीलदार द्वारा लिए  फैसले पर स्टे लगा दिया हैं . एक और अपीलकर्ता कैलाश शंकरलाल सोनी ने इस जमीन के साथ ही इस तरह खरीदी अन्य जमीनों की जांच कर ऐसे फर्जी किसान भूमाफियाओं द्वारा खरीदी गई जमीनों को सरकार जमा करने की मांग की हैं. जिससे फर्जी किसान बने भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया हैं.
            गौरतलब हो कि तहसील कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार का अंदाज इसी से लगाया जाता हैं कि अभी हाल ही में कल्याण के उप जिलाधिकारी अभिजीत भांडे पाटिल द्वारा कल्याण तहसील के कांबा विलेज में 370 एकड़ जमीन सरकार जमा की गई हैं जिससे बड़े-बड़े भूमाफियाओं में खलबली मची हुई हैं और किसानों और आम नागरिकों द्वारा एसडीएम अभिजीत भांडे पाटिल की सराहना की जा रही हैं. बता दें कल्याण तहसील में भ्र्ष्टाचार इस कदर व्याप्त हैं कि यहां के क्लर्क,तलाठी से लेकर तहसीलदार तक रिश्वत लेते हुए एसीबी द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके है औऱ मीडिया ने समय-समय पर कल्याण तहसीलदार कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर किया हैं. लेकिन अब एक और मामला सामने आया हैं जिसमें उल्हासनगर निवासी हेंमनदास हरिराम जेसवानी द्वारा राजस्थान से लिए गए भूमि प्रमाणपत्र से हेंमनदास जेसवानी और उनके बेटों नवीन हेंमनदास जेसवानी और रिंकू हेंमनदास जेसवानी ने कल्याण तहसील के मौजे रायता और  मौजे मानिवली में खुद को किसान बताकर कृषि जमीन खरीदी गई हैं, जो अवैध हैं, क्यों कि महाराष्ट्र राजस्व कानून 84 सी के तहत महाराष्ट्र में किसान ही कृषि जमीन खरीद सकता हैं जो किसान नही हैं वह कृषि जमीन नही खरीद सकता हैं. भूमि प्रमाणपत्र किसान होने का प्रमाण नही होता हैं.
         शंकरलाल सोनी ने बताया कि रिंकू जेसवानी. नवीन जेसवानी के ऊपर पहले भी सरकारी अधिकारी के फर्जी सिग्नेचर करने की प्राथमिकी हो चुकी है यही नहीं यह दोनों इतने शातिर हैं कि इनके द्वारा फर्जी सिग्नेचर करके पार्टनर शिप बैंक खाते से लाखों रुपये निकाले गए है . जिसकी शिकायत कैलाश शंकर लाल सोनी द्वारा पुलिस में की हुई हैं. इस बारे में नवीन हेंमनदास जेसवानी से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि रायता में मेरे नही मेरे पिताजी के नाम से जमीन खरीदी गई हैं जब उनसे पूछा गया कि आप तो किसान नही हो भूमि प्रमाणपत्र को किसान प्रमाण पत्र बताकर जमीन ली है तभी उप जिलाधिकारी ने स्टे लगाया हैं यह सुनते ही उसने फोन कट कर दिया.
        इस बारे में जब कल्याण के उप जिलाधिकारी अभिजीत भांडे पाटिल से संपर्क किया और कहा कि आपने जो कार्य किया है उसकी तारीफ हो रही हैं लेकिन अभी भी भूमाफिया सक्रिय हैं और किसान नही होते हुए भी कृषि जमीन गैर कानूनी तरीके से खरीद रहे हैं और सरकार और किसानों के साथ धोखाधड़ी  कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई जानकारी हो तो हमें भेजिए उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

संबंधित पोस्ट

उद्योग जगत के प्रणेता जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा , 1938 में जेआरडी टाटा को टाटा समूह में शीर्ष पद पर पदोन्नत 

Aman Samachar

डॉ बाबासाहेब विचार मंच की विचार विमर्श के लिए बैठकों का सिलसिला शुरू

Aman Samachar

महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी का इरफ़ान शेख को सदस्य बनाये जाने मुस्लिम समाज में ख़ुशी

Aman Samachar

शिवसेना पार्टी प्रमुख के आदेश या महापौर के इशारे पर चलेगी ,पालकमंत्री दें जवाब – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उद्योग का पहला कस्टमाइज्डबल क्रेडिट कार्ड LIT किया लॉन्च 

Aman Samachar

राशनिंग कार्यालय की जर्जर इमारत का एकीकृत पुनर्विकास कराने की विधायक ने की मांग  

Aman Samachar
error: Content is protected !!