Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रोटरी क्लब ऑफ़ भिवंडी के सुरेश गरेला ने अध्यक्ष एवं इलियास वलियानी ने सचिव का पदभार ग्रहण किया

 भिवंडी  [ एम हुसेन ]  रोटरी क्लब ऑफ़ भिवंडी का 61 वां इंस्टालेशन प्रोग्राम नजराना स्थित रोटरी क्लब हाल में आयोजित किया गया था । जिसमें सुरेश गरेला ने अध्यक्ष,इलियास वलियानी ने सचिव एवं दासभाई पटेल ने कोषाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कैलाश जेठानी, डिस्ट्रिक्ट सचिव हर्ष मकोल, विरल वीरा, सतीश भोजने एवं असिस्टेंट गवर्नर जेठानंद भागिया उपस्थित थे ।
           उक्त अवसर पर डायलसिस मरीजों के लिए 50 हजार रुपए चेक दिया गया और 25 मरीजों के सालभर के खर्च के लिए चेक देने की घोषणा की गई । कोरोना संक्रमण के दौरान विशेष योगदान देने वाले निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. यासीन काज़ी, डॉ. श्रीपाल जैन, डॉ. अतुल आचार्य, श्री भैरव सेवा समिति के अनिल जैन एवं मनपा के सीएमओ डॉ. कारभारी खरात को महानायक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । क्लब के पूर्व अध्य्क्ष पराग मेहता के 2022-23 के डिस्ट्रिक्ट 3142 सचिव का पद दिया गया है। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर कैलाश जेठानी ने कहा कि पराग 61 वर्ष में क्लब के पहले सदस्य हैं जिनको यह पद मिला है। उन्होंने कहा कि यह साल भारत के लिए गौरव पूर्ण है। क्योंकि इस वर्ष रोटरी इंटरनेशनल के अंतररास्ट्रीय अध्य्क्ष भारत के शेखर मेहता बने हैं। कार्यक्रम में भावेश वंजारा, मंछालाल जैन, धीरज पटेल, दिलीप पोद्दार, दीपक गांधी, महेश अंग्रे, प्रताप हीरा, लीलाराम सिंधी , मुरली हेड़ा, महेश कुमावत, राजेश पालीवाला, रमेश मालानी, जयकुमार थेरानी, सुरेंद्र बजाज, अमरीश जैन, डॉ. अभिषेख जैन, करसन लिम्बानि, उमेष आहूजा, दिनेश शेठ और हितेश बाफना उपस्थित थे ।

संबंधित पोस्ट

मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र में जितेन्द्र आव्हाड को कड़ी टक्कर देगा राकांपा आजित पवार गुट 

Aman Samachar

कंपनी नए शेड्यूल के अनुसार ई-बसों की आपूर्ति करे – प्रताप सरनाईक 

Aman Samachar

ईद ए मिलादुन्नवी के त्यौहार की तैयारी में मुस्लिम समाज के लोग

Aman Samachar

ठाणे जिले की राष्ट्रीय परियोजनाएं देश की प्रगति की दृष्टि से महत्वपूर्ण – विभागीय आयुक्त 

Aman Samachar

विधायक निधि से मनपा को मिली दो एम्बुलेंस का लोकार्पण 

Aman Samachar

प्रॉपर्टी टैक्स पर 10 परसेंट डिस्काउंट स्कीम 30 जून तक बढ़ी

Aman Samachar
error: Content is protected !!