Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

मनपा आयुक्त के दौरे से सफाई कर्मी व ठेकेदार अपने कार्य में हुए सक्रीय

ठाणे [ युनिस खान] शहर की साफ सफाई के कार्यों का निरिक्षण करने के लिए मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा ने दौरा किया।  इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारीयों को स्पस्ट चेतावनी दी की स्वच्छता के बारे में कोई ढिलाई सहन नहीं की जायेगी।
                   मनपा आयुक्त डा. शर्मा ने बुधवार को मनपा मुख्यालय से पैदल चलते हुए सफाई के कार्यों के निरिक्षण की शुरुआत किया।  जनरल अरुणकुमार वैद्य मार्ग ,भक्ति मंदिर रोड ,एलबीएस मार्ग ,हरिनिवास सर्कल ,घंटाली देवी मंदिर रोड , राम मारुती रोड आदि इलाके का दौरा कर साफ सफाई का निरिक्षण किया।आज दूसरे दिन कोर्ट नाका ,सुभाष रोड ,शिवाजी रोड , मासुंदा तालाब , स्टेशन रोड ,सैटिस आदि इलाके का दौरा किया। कोरोना काल में शहर की स्वच्छता पर जोर देते हुए मनपा आयुक्त डा. शर्मा ने संबंधित अधिकारीयों को निर्देश दिया था। जिसके चलते 2 अक्टोबर से 16 अक्टोबर के दौरान प्रभाग समिति स्तर पर स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया गया है। पखवाड़े के निमित्त मनपा आयुक्त डा. शर्मा प्रतिदिन स्वच्छता कार्यों का निरिक्षण करने के लिए दौरा कर रहे है। गौरतलब है कि मनपा आयुक्त रहते मधुकर चौबे व टी चंद्रशेखर स्वच्छता कार्यों का निरिक्षण के लिए दौरा करते थे जिससे सफाई ठेकेदारों व स्वच्छता कर्मियों में आयुक्त द्वारा कार्रवाई किये जाने का भय बना रहता था। सभी सफाई कर्मी ,अधिकारी व ठेकदार अपने काम की जगह उपस्थित रहकर जिम्मेदारी से काम करते थे। अब एक बार फिर मनपा आयुक्त डा. शर्मा के दौरे से सफाईकर्मी आयुक्त के दौरे के डर से काम पर उपस्थित रहने लगे हैं।

संबंधित पोस्ट

नालों की पूर्ण सफाई न करने वाले ठेकेदारों का बिल रोकने व पंजीकरण रद्द करने की मांग 

Aman Samachar

जवाहरबाग़ स्मशान भूमि में अधिक शवों के अंतिम संस्कार से आसपास के नागरिक परेशान

Aman Samachar

 महाविकास आघाडी सरकार के विरोध में भाजपा ओबीसी आघाडी का आक्रोश मोर्चा 

Aman Samachar

 रायलादेवी तालाब क्षेत्र में विकास कामों का मनपा आयुक्त ने की समीक्षा 

Aman Samachar

स्वस्थ महिला अभियान के संबंध में आशा कार्यकर्ता महिलाओं में जागरूकता फैलाएँ – सौरभ राव

Aman Samachar

डाक्टर्स , नर्स व आरोग्य सेवकों के सहयोग से कोरोना का भय कम हुआ है संकट अभी टला नहीं 

Aman Samachar
error: Content is protected !!