Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

डाक्टर्स , नर्स व आरोग्य सेवकों के सहयोग से कोरोना का भय कम हुआ है संकट अभी टला नहीं 

ठाणे [ युनिस खान ] मार्च 2020 से आये कोरोना संकट को मात देकर डेढ़ वर्ष बाद हम सब एकसाथ मिल रहे हैं . कोरोना के आते ही डायबिटिक केयर सेंटर के माध्यम से जनजागरण अभियान शुरू कर जिले के आदिवासी ग्रामीण इलाकों में दवाओं का वितरण करते मैं और मेरी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो गए . डाक्टरों एवं आरोग्य सेवकों के सहयोग से आज हम सभ एक साथ मिल रहे हैं . इस आशय का उदगार  सेंटर के अध्यक्ष व समाजसेवी ओमप्रकाश शर्मा ने व्यक्त किया है  इसमें हमारे डाक्टर , आरोग्य कर्मी व स्वयंसेवकों की बड़ी भूमिका है .

            ठाणे में कोरोना के प्रति जनजागरण अभियान कार्यक्रम में डा सुशील इन्दोरिया ने कहा कि आज भारत में 100 करोड़ वैक्सीनेशन पूरा किया गया है इसका श्रेय किसी को नहीं दिया जा सकता है .डाक्टर्स , नर्स ,दवा निर्माण , स्वयं सेवकों आदि सभी लोगों के सहयोग व परिश्रम से यह सफलता मिली है . संक्रमण प्रतिबंधक उपाय करने के बाद वैक्सीन मिली है . सभी को वैक्सीन लेना आवश्यक है जिनमें इम्युनिटी कम है उन्हें वैक्सीन ही रोक सकती है .वैक्सीन न लेने का कोई कारन नहीं है कोई किसी भी बीमारी से पीड़ित है उसे अपनी दवा शुरू रखते हुए वैक्सीन लेने चाहिए .डा इन्दोरिया ने कहा कि 100 करोड़ वैक्सीनेशन पूरा हुआ है अगले 2 – 3 माह में अगला 100 करोड़ वैक्सीनेशन पूरा करना जरुरी है .उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर का भय जरुर कम हुआ है लेकिन कोरोना का संकट अभी गया नहीं है . डेल्टा वेरियंट के आने की सूचनाएं मिल रही है . अभी भी मास्क लगाना , सामाजिक दूरी बनाये रखने जैसे सुरक्षात्मक उपाय करना आवश्यक है .लोग वैक्सीन ले और दूसरों को वैक्सीन लेने के लिए तैयार करें . पूर्व न्यायाधीश सुरेश द्वेदी ने कहा कि डायबिटिक केयर सेंटर का कार्य सराहनीय है इसके द्वारा किये गए कार्यों के लिए उन्होंने अपनी शुभकामना दी . अमेरिका से लौटे पीटीआई के पत्रकार रामकृष्णन ने कहा कि विदेशों में कोरोना से उत्पन्न परिस्थिति बहुत गंभीर है . अपने देश में तो अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं . कार्यक्रम का सञ्चालन कर रहे ठाणे के पूर्व उप महापौर सुभाष काले ने कहा कि आज भारत ने कोरोना के संकट से उबरने की बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है .डायबिटिक केयर सेंटर और उसके अध्यक्ष शर्मा में कोरोना के शुरू से आज तक सराहनीय कार्य किया है . कार्यक्रम में आरोग्य सेवा से जुड़े डाक्टर्स , नर्स , स्वंसेवक व पत्रकारों को सन्मानित किया गया .

संबंधित पोस्ट

इस दीवाली होम क्रेडिट इंडिया ने ब्रांड रेजोनेंस बनाने का बीड़ा उठाया

Aman Samachar

अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को भर्ती कर उच्चतम स्तर की देखभाल को प्राथमिकता दें – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Aman Samachar

विधि सेवा शिविर एवं शासकीय सेवा, योजना सम्मेलन  17 अक्टूबर को शहापुर में

Aman Samachar

अशफाक अहमद ने खुइलन धाम शौचालय निर्माण का लिया निर्णय 

Aman Samachar

 यूक्रेन में फंसा भिवंडी का मेडिकल छात्र , परिजनों में सुरक्षा की भारी चिंता

Aman Samachar
error: Content is protected !!