Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

हाथरस कांड की शिकार महिला को भाजपा नेताओं के अपमानित करने के विरोध में पोस्टकार्ड कैंप

मुंबई [ युनिस खान ] हाथरस कांड की शिकार मनीषा वाल्मीकि को अपमानित करने, उसका चरित्र हनन करने वाले भाजपा नेताओं, विधायकों के खिलाफ सुष्मिता देव (राष्ट्रीय अध्यक्ष-महिला कांग्रेस),एकनाथ गायकवाड़
(अध्यक्ष-मुंबई कांग्रेस),शमीना शफीक(राष्ट्रीय महासचिव),डॉ अजन्ता यादव(अध्यक्ष-मुंबई महिला कांग्रेस),प्रनील नायर(अध्यक्ष-ई मु जिला कांग्रेस),के निर्देश पर रीना पाटिल (अध्यक्ष-ईशान्य मुंबई महिला कांग्रेस) के नेतृत्व में पोस्टकार्ड कैंपेन
का आयोजन घाटकोपर पोस्टऑफिस के समक्ष किया गया।
  पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं योगी आदित्यनाथ (मुख्यमंत्री-उ प्र)के पते पर भेजे गये।
   पोस्टकार्ड में छपा है कि हाथरस कांड की भोग बनी मनीषा वाल्मीकि का भाजपा नेताओं, विधायकों द्वारा चरित्र हनन कर दोषियों को बचाने का कुत्सित षड्यंत्र चलाया जा रहा है।यह महिलाओं के प्रति भाजपा वालो की निकृष्ट मानसिकता दर्शाता है(प्रियंका गांधी).
सम्पूर्ण देश से ऐसे प्रिंटेड पोस्टकार्ड नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ को भेजे जा रहे हैं।
     इस कैंपेन में मुंबई महिला कांग्रेस पदाधिकारी आशा अंचन,जिला कांग्रेस की पदाधिकारी अपर्णा रॉय,उज्वला हेगड़े,शीतल जाधव,सलोनी यादव,एड मनीषा भोसले, सविता काम्बले, गीता द्विवेदी, तालुका अध्यक्ष-स्मिता खातू, वैशाली गावड़े,अख्तरुन शाह एवं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

संबंधित पोस्ट

राज्य में कोरोना की समस्या गंभीर , नए मरीजों की अपेक्षा रिकवरी दर अधिक – राजेश टोपे

Aman Samachar

पूरी क्षमता के साथ नागरिकों की शिकायतों का निवारण करें – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

प्रवासी उत्तर भारतीयों को उत्तर प्रदेश में हरसंभव सहयोग के लिए तैयार –  अशोकचन्द्र प्रजापति 

Aman Samachar

ठाणे मनपा वार्ड संरचना प्रारूप योजना की घोषणा

Aman Samachar

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 38 प्राथमिक विद्यालय अनधिकृत घोषित – शिक्षा अधिकारी 

Aman Samachar

भिवंडी मनपा स्कूल के छात्रा ने राज्यस्तरीय पठन प्रतियोगिता जीती

Aman Samachar
error: Content is protected !!